Movie prime

वाराणसी में कैंट, शिवपुर, चोलापुर सहित इन थानों में दरोगा बदले, 12 सब इंस्पेक्टरों का तबादला  

वाराणसी जोन में पुलिस स्थापना बोर्ड के आदेश पर 12 उपनिरीक्षकों का तत्काल तबादला किया गया है। यह फेरबदल जनहित, प्रशासनिक आवश्यकता और रिक्त पदों की पूर्ति के आधार पर किया गया है। अधिकारियों को तुरंत नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

 
वाराणसी
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी: पुलिस प्रशासन ने कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से वाराणसी जोन में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। वाराणसी पुलिस स्थापना बोर्ड के निर्णय के अनुसार 12 उपनिरीक्षकों (SI) का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण किया गया है। 

ट्रांस्फर लिस्ट में कैंट, शिवपुर, चोलापुर, रोहनिया, लल्लापुर पाण्डेयपुर, चंदापुर, काशी राम आवास, पं. दीनदयाल अस्पताल चौकी सहित कई थानों और चौकियों के उपनिरीक्षक शामिल हैं। कुछ अधिकारियों को चौकी प्रभारी, तो कुछ को थाना स्तर पर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह फेरबदल फील्ड लेवल पर कार्यक्षमता बढ़ाने, निगरानी मजबूत करने और बेहतर पुलिसिंग के उद्देश्य से किया गया है। तबादलों को नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा बताया गया है।

1