Movie prime

वाराणसी पुलिस का बड़ा काम: 24 लाख के 121 मोबाइल फोन ढूंढकर लोगों को सौंपे, चेहरे पर लौटी मुस्कान

वाराणसी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 121 खोए मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को वापस सौंप दिए। करीब 24 लाख रुपये के इन मोबाइलों को CEIR पोर्टल की मदद से ट्रेस किया गया। मोबाइल पाकर लोगों ने पुलिस टीम की सराहना की।

 
वाराणसी पुलिस
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी: कमिश्नरेट पुलिस ने एक बार फिर शानदार काम करते हुए खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को लौटाए हैं। पुलिस ने कुल 121 मोबाइल फोन बरामद किए, जिनकी कीमत करीब 24 लाख रुपये बताई जा रही है।

यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल के निर्देश पर की गई। इस अभियान में नीतू कादयान, अपर पुलिस उपायुक्त नृपेन्द्र और सहायक पुलिस आयुक्त शुभम सिंह के नेतृत्व में सर्विलांस टीम और सभी थानों की पुलिस शामिल रही।

h

डीसीपी क्राइम नीतू कादयान ने बताया कि जिन लोगों के मोबाइल खो गए थे, उन्होंने CEIR पोर्टल के जरिए शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस टीम ने लगातार मेहनत कर इन मोबाइलों को ट्रेस कर बरामद किया।

मोबाइल वापस मिलने पर सभी लोग काफी खुश नजर आए और उन्होंने पुलिस टीम का धन्यवाद किया। इस अभियान में सर्विलांस टीम के प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार यादव समेत कई पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मोबाइल खोने पर तुरंत CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें, ताकि समय रहते उसे ट्रेस किया जा सके।

h