Movie prime

वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर दर्दनाक हादसा, खड़े ट्रक से टकराई क्रूजर, पांच की मौत

 
वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर दर्दनाक हादसा, खड़े ट्रक से टकराई क्रूजर, पांच की मौत
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी I मिर्जामुराद क्षेत्र के रुपापुर गांव के पास शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। महाकुंभ स्नान के लिए वाराणसी से प्रयागराज जा रही श्रद्धालुओं से भरी तेज रफ्तार क्रूजर कार खड़े ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में एक महिला समेत पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर दर्दनाक हादसा, खड़े ट्रक से टकराई क्रूजर, पांच की मौत

टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला का सिर धड़ से अलग हो गया

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, क्रूजर की गति इतनी तेज थी कि टक्कर लगते ही कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार के अंदर फंसी एक महिला का सिर धड़ से अलग हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मिर्जामुराद पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से कार को ट्रक से अलग कराया।

घायलों को अस्पताल भेजा गया, दो की हालत गंभीर

पुलिस ने एंबुलेंस के जरिए सभी घायलों को ट्रॉमा सेंटर भिजवाया, जहां दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर तक यातायात बाधित रहा।