Movie prime

वाराणसी में पान-सिगरेट के बड़े कारोबारी ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी 

वाराणसी के चेतगंज थाना क्षेत्र के लहंगपुरा में पान-सिगरेट और पान मसाला के बड़े कारोबारी राजेश चौरसिया (53) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर जांच कर रही है, जबकि आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

 
पान-सिगरेट के बड़े कारोबारी
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी: चेतगंज थाना क्षेत्र के लहंगपुरा इलाके में शनिवार को एक प्रतिष्ठित व्यापारी द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान राजेश चौरसिया (53) के रूप में हुई है, जो पान, सिगरेट और पान मसाला के बड़े व्यवसायी बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार राजेश चौरसिया ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही चेतगंज थाना प्रभारी वीके शुक्ला और पान दरीबा चौकी प्रभारी रोहित तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।

बताया जा रहा है कि राजेश चौरसिया का नया पान दरीबा इलाके में प्रतिष्ठान है और वे पान-सिगरेट तथा पान मसाला के बड़े कारोबारी के रूप में जाने जाते थे। आर्थिक रूप से संपन्न परिवार से जुड़े होने के कारण उनके इस कदम से परिवार और आसपास के लोग स्तब्ध हैं।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया, ताकि घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा सकें। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और परिवार के सदस्यों व आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद ही आत्महत्या के पीछे की असली वजह सामने आ सकेगी।