Movie prime

वाराणसी : राम मंदिर गबन केस में अनोखा विरोध, भगवान हनुमान को सौंपा गया पत्र

 
वाराणसी : राम मंदिर गबन केस में अनोखा विरोध, भगवान हनुमान को सौंपा गया पत्र
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Varanasi : अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा गबन मामले को लेकर वाराणसी में एक अनोखा घटनाक्रम सामने आया। राष्ट्रीय एकता पार्टी (NEP) के नेता शशिप्रताप सिंह ने भगवान हनुमान के नाम एक पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई। उन्होंने काशी स्थित मंदिर पहुंचकर यह पत्र भगवान हनुमान को समर्पित किया और मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को दंडित करने की प्रार्थना की।

शशिप्रताप सिंह ने कहा कि राम मंदिर में चढ़ावे के कथित गबन से करोड़ों हिंदुओं की आस्था को ठेस पहुंची है। उनका आरोप है कि मामले में केवल छोटे लोगों पर कार्रवाई की जा रही है, जबकि कथित बड़ी मछलियां अब भी जांच के दायरे से बाहर हैं। उन्होंने इन पर भी कड़ी कार्रवाई की मांग की।

c

उन्होंने कहा कि उन्हें इस मामले में गठित एसआईटी और पुलिस जांच पर भरोसा नहीं है। उनका कहना था कि जनता का विश्वास अब भगवान हनुमान की अदालत पर है और वही इस पूरे मामले की सच्चाई सामने लाकर दोषियों को उचित दंड दिलाएंगे।

शशिप्रताप सिंह ने कहा कि जब करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा मामला हो, तो जांच पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी होनी चाहिए, ताकि वास्तविक दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित हो सके।