Movie prime

वाराणसी : रामनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गौ तस्करी मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

 
वाराणसी : रामनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गौ तस्करी मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Varanasi : कमिश्नरेट पुलिस द्वारा गौ तस्करी और पशु क्रूरता के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रामनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना रामनगर में दर्ज गोवध निवारण अधिनियम के मुकदमे में वांछित आरोपी सोनू उर्फ मोहम्मद अजीम (28 वर्ष) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी ग्राम रेवसा, थाना अलीनगर, जनपद चंदौली का निवासी है। उसे 2 जून 2026 को मुखबिर की सूचना पर मोदी स्कूल तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया।

क्या है मामला?

गिरफ्तार आरोपी थाना रामनगर में दर्ज मुकदमा संख्या 55/2026 में वांछित था। उसके खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम की धारा 3/5A/5B/8 तथा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 के तहत मामला दर्ज है।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर स्वीकार किया कि वह गौ तस्करी में इस्तेमाल होने वाले वाहनों को चलाने का काम करता था। उसने बताया कि इस काम में अधिक मुनाफा मिलने के कारण वह इससे जुड़ा था और इसी आय से परिवार का भरण-पोषण करता था।

आपराधिक इतिहास लंबा

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के खिलाफ गौ तस्करी, गैंगस्टर एक्ट, चोरी और अन्य गंभीर मामलों समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। इनमें चंदौली, मिर्जापुर और वाराणसी के विभिन्न थानों में दर्ज मामले शामिल हैं।

यह कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्र के नेतृत्व में की गई। टीम में उपनिरीक्षक जय प्रकाश सिंह, देवेंद्र कुमार गुप्ता, पंकज कुमार मिश्रा तथा अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।