Movie prime

हेल्थ डैशबोर्ड में पांचवें पायदान पर पहुंची वाराणसी, स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा में DM सख्त, 290 आशा कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई

 
..
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई। इसमें जिले में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं और राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि लाभार्थियों से जुड़ी योजनाओं के क्रियान्वयन और भुगतान में किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

बैठक में जननी सुरक्षा योजना की समीक्षा के दौरान बताया गया कि अब तक 12,744 लाभार्थियों को भुगतान किया जा चुका है। इस मामले में वाराणसी प्रदेश में छठे स्थान पर है। जिलाधिकारी ने लंबित भुगतानों को प्राथमिकता के आधार पर समय से पूरा कराने के निर्देश दिए।

स्तन कैंसर स्क्रीनिंग पर भी जोर

बैठक में ‘नमो शक्ति रथ’ के जरिए चलाए जा रहे स्तन कैंसर स्क्रीनिंग अभियान की भी समीक्षा हुई। जिलाधिकारी ने अभियान के तहत अधिक से अधिक पात्र महिलाओं की स्क्रीनिंग कराने और संदिग्ध मामलों में आगे की जांच की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

वहीं, उत्तर प्रदेश हेल्थ डैशबोर्ड की रैंकिंग में वाराणसी के पांचवें स्थान पर रहने की जानकारी दी गई। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों की समीक्षा करते हुए रैंकिंग में और सुधार के लिए लगातार निगरानी और बेहतर कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए।


इसके अलावा राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, कृमि मुक्ति दिवस, गैर संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम और टीबी मुक्त भारत अभियान समेत अन्य स्वास्थ्य कार्यक्रमों की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने सभी योजनाओं में निर्धारित लक्ष्य के अनुसार गुणवत्तापूर्ण प्रगति और नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एन.पी. सिंह ने विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति, विभागीय प्रयासों और आगामी कार्ययोजना की जानकारी दी।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, विभिन्न चिकित्सालयों के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक/मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, अपर एवं उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, डॉ. महेंद्र सोनी सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।