Movie prime

वाराणसी: बाल वाटिका के लिए 90 ECCE एजुकेटर पदों पर भर्ती, नोटिफिकेशन जारी
 

 
 वाराणसी: बाल वाटिका के लिए 90 ECCE एजुकेटर पदों पर भर्ती, नोटिफिकेशन जारी
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी। बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत प्री-प्राइमरी बाल वाटिका (ECCE) एजुकेटर के स्वीकृत 90 रिक्त पदों पर आउटसोर्सिंग के माध्यम से चयन प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ ली है। पहले आमंत्रित की गई निविदा को तकनीकी कारणों से निरस्त करने के बाद 6 जून को नई निविदा फिर से जारी कर दी गई है।

इसके साथ ही छात्राओं की सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (KGBV) में जनरेटर और वाशिंग मशीन की खरीद प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। 13 मार्च के संशोधित आदेश के तहत तकनीकी स्पेसिफिकेशन तैयार कर जनरेटर का क्रयादेश जारी कर दिया गया है, जबकि वाशिंग मशीन की खरीद के लिए जेम पोर्टल के माध्यम से बिड आमंत्रित की जा चुकी है।

उच्चीकृत केजीबीवी विद्यालयों में स्टाफ और शिक्षकों की नियुक्ति के लिए भी नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।

इन सभी मुद्दों को बीते 11 मई को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित जिला टास्क फोर्स (DTF) की बैठक में प्रमुखता से उठाया गया था, जिसके बाद विभाग ने एक्शन टेकन रिपोर्ट भी जारी की है।

शिक्षा सुधार के लिए अहम फैसले

  • निर्माण कार्यों में तेजी लाने के लिए कार्यदायी संस्थाओं को आगामी बैठक में तलब किया जाएगा।
  • शिक्षा गुणवत्ता सुधार के लिए कार्यरत तीन प्रमुख एनजीओ को अगली बैठक में पीपीटी प्रस्तुति के लिए आमंत्रित किया गया है।

विभाग का मुख्य उद्देश्य प्राथमिक और माध्यमिक सरकारी स्कूलों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करना है, ताकि किसी भी बच्चे का ड्रॉपआउट न हो और शिक्षा व्यवस्था अधिक प्रभावी बन सके।