Movie prime

वाराणसी: पुलिस लाइन में दंगा नियंत्रण ड्रिल, अधिकारियों ने परखी सुरक्षा व्यवस्थाएं
 

 
 वाराणसी: पुलिस लाइन में दंगा नियंत्रण ड्रिल, अधिकारियों ने परखी सुरक्षा व्यवस्थाएं
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी। पुलिस लाइन परिसर में शुक्रवार सुबह पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में परेड, सैनिक सम्मेलन और दंगा नियंत्रण ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान डीसीपी प्रमोद कुमार ने पुलिस कर्मियों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। अधिकारियों ने अनुशासन, सुरक्षा व्यवस्था और उपलब्ध संसाधनों की समीक्षा भी की।

एसीपी गौरव कुमार ने बताया कि दंगा नियंत्रण ड्रिल के जरिए पुलिस बल को आपात परिस्थितियों से निपटने का प्रशिक्षण दिया गया। वहीं दंगा निरोधक वाहन और अन्य सुरक्षा उपकरणों की जांच कर उनकी कार्यक्षमता परखी गई। अर्दली रूम का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों ने अभिलेखों और व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

पुलिस लाइन स्थित मेस में भोजन की गुणवत्ता की भी जांच की गई। अधिकारियों ने साफ-सफाई बनाए रखने और पुलिस कर्मियों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने पर जोर दिया। ड्यूटी रोस्टर की समीक्षा करते हुए यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए कि कोई भी पुलिसकर्मी लंबे समय तक एक ही स्थान पर तैनात न रहे।

सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए पुलिस लाइन में आने वाले बाहरी व्यक्तियों और वाहनों का विवरण रजिस्टर में अनिवार्य रूप से दर्ज करने के निर्देश दिए गए। घुड़सवार दल और स्वान दल की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया।

इसके अलावा यूपी-112 की गाड़ियों की जांच कर उनकी उपलब्धता और उपकरणों की स्थिति देखी गई। परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण करते हुए गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए गए। वहीं ड्रोन कैमरों के माध्यम से लगातार साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी भी की जा रही है।