Movie prime

वाराणसी: रोटरी क्लब का सराहनीय कदम, स्कूल में छात्रों को मिली शुद्ध पेयजल सुविधा

 
वाराणसी: रोटरी क्लब का सराहनीय कदम, स्कूल में छात्रों को मिली शुद्ध पेयजल सुविधा
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Varanasi : रोटरी क्लब ऑफ वाराणसी नॉर्थ सिद्धगिरि बाग स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में छात्रों की सुविधा के लिए वॉटर कंसॉलिडेशन एवं वॉटर फिल्टर का मूल्यांकन किया गया। यह सेवा कार्य रोटेरियन शैलेन्द्र फोटोग्राफर एवं रोटेरियन ओपेरा फोटोग्राफर के सहयोग से प्रकाशित हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंडलाध्यक्ष रोटेरियन डॉ. आशुतोष अग्रवाल रहे, जिन्होंने फीता काटकर जल सुविधा का उद्घाटन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष रोटेरियन रूचि भार्गव ने की।

अपने संबोधन में रूचि भार्गव ने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य के लिए स्वच्छ एवं शीतल पेयजल अत्यंत आवश्यक है और रोटरी क्लब सदैव समाजहित एवं सेवा कार्यों के लिए प्रतिबद्ध रहता है। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने रोटरी क्लब के इस सराहनीय प्रयास के लिए आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

v

इस अवसर पर रो. सुरेश खण्डेलवाल, गणेश अग्रवाल, नर्मदा दुबे, नरेंद्र द्विवेदी, ममता द्विवेदी, शुभश्री जायसवाल, राकेश जायसवाल, राजेश भार्गव, राकेश रस्तोगी, दीपक माहेश्वरी सहित क्लब के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।