Movie prime

CP मोहित अग्रवाल का ट्रैफिक सर्जिकल स्ट्राइक: नियम उल्लंघन पर 799 गाड़ियों का चालान, 74 सीज, 15.94 लाख का जुर्माना

वाराणसी में RTC योजना के तहत पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने शहर के प्रमुख मार्गों का निरीक्षण किया। ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 799 वाहनों का चालान, 74 सीज और 15.94 लाख रुपये समन शुल्क वसूला गया। अवैध ऑटो स्टैंड व अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए।

 
ट्रैफिक सर्जिकल स्ट्राइक
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी: RTC योजना के तहत पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने शहर के प्रमुख मार्गों का निरीक्षण किया। ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 799 वाहनों का चालान, 74 सीज और 15.94 लाख रुपये समन शुल्क वसूला गया। अवैध ऑटो स्टैंड व अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए।

RTC योजना के तहत वाराणसी ट्रैफिक व्यवस्था पर बड़ा एक्शन

वाराणसी में यातायात व्यवस्था को सुगम और बाधारहित बनाने के लिए पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने Reducing Traffic Congestion (RTC) योजना के तहत शहर के प्रमुख मार्गों का व्यापक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लहुराबीर से लेकर लंका तक पैदल भ्रमण कर ट्रैफिक संचालन की स्थिति का जायजा लिया और मौके पर कई अहम निर्देश जारी किए।

2

799 वाहनों का चालान, 74 वाहन सीज

निरीक्षण के दौरान ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस ने बिना नंबर प्लेट, रॉन्ग साइड ड्राइविंग और तीन सवारी जैसे मामलों में कार्रवाई करते हुए 799 वाहनों का चालान किया। इसके साथ ही 74 वाहनों को सीज किया गया, जबकि 15.94 लाख रुपये का समन शुल्क वसूला गया। इस दौरान 8 अभियोग भी दर्ज किए गए।

लहुराबीर से लंका तक पैदल निरीक्षण

पुलिस आयुक्त ने लहुराबीर, चेतगंज, बेनियाबाग, नई सड़क, रामापुरा, गोदौलिया, मदनपुरा, सोनारपुरा, अस्सी और लंका चौराहे तक पैदल भ्रमण कर यातायात व्यवस्था का सूक्ष्म निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जाम वाले क्षेत्रों की लगातार मॉनिटरिंग की जाए और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था तुरंत दूर की जाए।

अवैध ऑटो स्टैंड और अतिक्रमण पर सख्ती

निरीक्षण के दौरान पुलिस आयुक्त ने अवैध ऑटो रिक्शा स्टैंडों को तत्काल हटाने तथा व्यवस्थित पार्किंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही सड़क पर ठेला-खुमचा लगाकर यातायात बाधित करने वालों और सड़क घेरकर दुकान लगाने वाले व्यापारियों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई करने को कहा गया।