Movie prime

Varanasi : सारनाथ पहुंचे 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढ़िया, सारनाथ के ऐतिहासिक स्थलों का किया भ्रमण

 
Varanasi : सारनाथ पहुंचे 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढ़िया, सारनाथ के ऐतिहासिक स्थलों का किया भ्रमण
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Varanasi : 16वें केंद्रीय वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढ़िया ने शुक्रवार को सपत्नी अमिता पनगढ़िया एवं आयोग सचिव रित्विक पांडे सहित अन्य सदस्यों के साथ सारनाथ के ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने सारनाथ पुरातत्व संग्रहालय एवं पुरातात्विक साइट्स का गहन अवलोकन किया।

मूलगंध कुटी और बिरला मंदिर में की पूजा-अर्चना

सारनाथ भ्रमण के दौरान आयोग के सदस्यों ने मूलगंध कुटी विहार में विधिवत दर्शन-पूजन किया और शांति व समृद्धि की कामना की। इसके बाद उन्होंने काशी हिंदू विश्वविद्यालय स्थित बिड़ला मंदिर में भी जाकर भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

Varanasi : सारनाथ पहुंचे 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढ़िया, सारनाथ के ऐतिहासिक स्थलों का किया भ्रमण

म्यूजियम विजिटर बुक में दर्ज किया संदेश

सारनाथ म्यूजियम में भ्रमण के बाद डॉ. पनगढ़िया ने वहां रखी प्राचीन मूर्तियों और ऐतिहासिक धरोहरों की सराहना करते हुए विजिटर बुक पर एक संदेश भी लिखा, जिसमें उन्होंने भारतीय सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण और इसके महत्व को रेखांकित किया।

इस महत्वपूर्ण दौरे में मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल, कई प्रशासनिक अधिकारी और पुरातत्व विभाग के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे, जिन्होंने आयोग के सदस्यों को सारनाथ के इतिहास और महत्व की जानकारी दी।