Movie prime

वाराणसी: फरियादियों की भीड़ देख कुर्सी से उठे मंडलायुक्त, खुद पहुंचकर सुनी लोगों की समस्याएं

 
वाराणसी: फरियादियों की भीड़ देख कुर्सी से उठे मंडलायुक्त, खुद पहुंचकर सुनी लोगों की समस्याएं
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Varanasi : जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को सुनने के लिए मंडलायुक्त ने संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का परिचय दिया। अधिक भीड़ होने के कारण जब सभी लोगों का क्रमवार उनके पास पहुंचना कठिन हो गया, तो मंडलायुक्त स्वयं अपनी सीट से उठकर फरियादियों के बीच पहुंचे और एक-एक कर उनकी शिकायतें सुनीं।

जनसुनवाई के दौरान मंडलायुक्त ने विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

कई शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण करने का प्रयास किया गया, जबकि शेष मामलों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर निपटाने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए।

मंडलायुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रत्येक शिकायत का संवेदनशीलता, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि जनता की समस्याओं के प्रभावी समाधान का माध्यम है।

मंडलायुक्त की इस पहल से जनसुनवाई में पहुंचे लोगों ने संतोष व्यक्त किया और आमजन के प्रति उनके संवेदनशील व्यवहार की सराहना की।