Movie prime

पारिवारिक कलह से परेशान युवक ने की आत्महत्या, प्रेम विवाह के बाद बढ़ा था विवाद

वाराणसी के सिगरा थाना क्षेत्र में 25 वर्षीय युवक अरविंद ने पारिवारिक विवाद से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि प्रेम विवाह के बाद पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़े होते थे। युवक पेशे से ड्राइवर था और उसकी एक छोटी बेटी भी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 
सिगरा थाना क्षेत्र
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी: सिगरा थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद से परेशान एक युवक द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान अरविंद (25 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।

प्रेम विवाह के बाद बढ़ गया था विवाद

मृतक के पिता राजेंद्र प्रसाद के अनुसार अरविंद ने कुछ समय पहले प्रेम विवाह किया था। लेकिन शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद और झगड़े होते रहते थे, जिससे घर का माहौल लगातार तनावपूर्ण बना हुआ था।

मां से फोन पर की थी तलाक की गुहार

परिजनों के मुताबिक अरविंद अपनी वैवाहिक जिंदगी को लेकर काफी परेशान था। उसने एक दिन पहले ही अपनी मां को फोन कर तलाक करवाने में मदद मांगी थी। पिता ने उसे भरोसा दिलाया था कि वे वकील से बात कर जल्द ही समाधान निकालेंगे, लेकिन उससे पहले ही उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया।

ड्राइवर का काम करता था युवक

अरविंद पेशे से ड्राइवर था और एक प्राइवेट गाड़ी चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी एक छोटी बेटी भी है। घटना के समय उसकी पत्नी अपने मायके पिशाचमोचन में थी। पिता को इस घटना की जानकारी सुबह करीब 11 बजे उस समय मिली जब वे अपनी ड्यूटी पर थे।

पुलिस जांच में जुटी

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।