वाराणसी: सिगरा थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्रा ने किया 108 कन्याओं का पूजन
वाराणसी। शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर चंदुआ छित्तूपुर में वंदनीय यंग बॉयज क्लब की ओर से सोमवार को 108 कन्याओं का पूजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। आशीष केशरी के नेतृत्व में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में सिगरा थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कार्यक्रम में विधि-विधान के साथ कन्याओं का पूजन किया गया। सनातन परंपरा में कन्या पूजन को मां दुर्गा के नौ स्वरूपों के प्रति आस्था और नारी शक्ति के सम्मान का प्रतीक माना जाता है। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा से क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली बनाए रखने की प्रार्थना की।
इस अवसर पर कुंवर यादव ने वार्ड के सभी नागरिकों के सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन समाज में आपसी सद्भाव, एकता और भाईचारे को मजबूत करने के साथ ही हमारी परंपराओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
वंदनीय यंग बॉयज क्लब की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा और लोगों ने मां दुर्गा से सभी के कल्याण की कामना की।