Movie prime

वाराणसी: तेज रफ्तार आर्टिका कार शिव मंदिर में घुसी, मंदिर क्षतिग्रस्त; चालक घायल

 
..
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now
वाराणसी। लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र के हुकुलगंज स्थित एक शिव मंदिर में गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात बड़ा हादसा हो गया। रात करीब 2 बजे एक तेज रफ्तार आर्टिका कार अनियंत्रित होकर मंदिर से जा टकराई, जिससे मंदिर का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार चौकाघाट से ताड़ीखाना की ओर जा रही थी। इसी दौरान चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और कार सीधे सड़क किनारे स्थित शिव मंदिर में घुस गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मंदिर की संरचना को नुकसान पहुंचा।

घटना की जानकारी मिलते ही लालपुर-पांडेयपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया। वहीं हादसे में घायल चालक को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसा देर रात होने के कारण बड़ा नुकसान टल गया, क्योंकि उस समय मंदिर परिसर में कोई मौजूद नहीं था।