Movie prime

विदेश में पढ़ाई के नाम पर ठगी, झांसा देकर वाराणसी के छात्र से 10.85 लाख रुपये हड़पे

वाराणसी में विदेश में एमबीबीएस में दाखिले का झांसा देकर छात्र के परिजनों से 10.85 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने दस्तावेज लेकर भी दाखिला नहीं कराया। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और कार्रवाई की तैयारी में जुटी है।

 
विदेश में पढ़ाई के नाम पर ठगी
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी: विदेश में एमबीबीएस में दाखिला दिलाने का झांसा देकर छात्र के परिजनों से लाखों रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने कई आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित छात्र शिवम कुमार की मां प्रेमलता ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे को जार्जिया में दाखिला दिलाने का भरोसा देकर करीब 10 लाख 85 हजार रुपये अलग-अलग किस्तों में वसूले गए। आरोप है कि इस पूरे मामले में शिक्षा से जुड़े एक समूह के कई लोग शामिल हैं।

किस तरह हुई ठगी

पीड़िता के अनुसार, अप्रैल 2025 से लेकर अक्टूबर 2025 के बीच अलग-अलग माध्यमों से रकम ली गई। इसमें विदेशी खाते में बड़ी रकम जमा कराई गई, जबकि कुछ धनराशि संस्था के खाते और कुछ नकद के रूप में ली गई। परिजनों का कहना है कि करीब पांच महीने तक उन्हें लगातार भरोसे में रखकर गुमराह किया गया और बेटे के भविष्य के नाम पर पैसे ऐंठे गए।

दस्तावेज भी लिए, लेकिन दाखिला नहीं

आरोप है कि आरोपियों ने छात्र के जरूरी दस्तावेज जैसे पासपोर्ट, अंकपत्र और पहचान पत्र भी अपने पास मंगवा लिए। बाद में जार्जिया भेजने के नाम पर अतिरिक्त पैसे की मांग भी की गई।

पीड़िता का कहना है कि उन्हें कूटरचित दस्तावेज दिखाकर विश्वास दिलाया गया, लेकिन न तो दाखिला हुआ और न ही पैसा वापस मिला।  पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।