Movie prime

लाइन तोड़कर मंदिर दर्शन कराने का झांसा दे रहे दलाल-ठग? वाराणसी पुलिस ने जारी किया अलर्ट

वाराणसी पुलिस ने मंदिर दर्शन के नाम पर ठगी करने वाले दलालों से सावधान रहने की अपील की है। श्रद्धालुओं से निर्धारित लाइन में ही दर्शन करने और संदिग्धों की सूचना पुलिस हेल्पलाइन पर देने को कहा गया है।

 
वाराणसी पुलिस ने जारी किया अलर्ट
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी: मंदिर दर्शन के नाम पर सक्रिय दलालों और ठगों से सतर्क रहने की अपील करते हुए वाराणसी पुलिस ने आम श्रद्धालुओं के लिए महत्वपूर्ण चेतावनी जारी की है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि दर्शन केवल निर्धारित लाइन व्यवस्था में रहकर ही किए जाएं और किसी भी व्यक्ति द्वारा तुरंत दर्शन कराने के नाम पर मांगे गए पैसे से बचें।

1

दशाश्वमेध जोन पुलिस के अनुसार, कुछ असामाजिक तत्व श्रद्धालुओं को भ्रमित कर दर्शन में सुविधा दिलाने का झांसा देकर ठगी कर रहे हैं। ऐसे मामलों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

पुलिस ने दलालों की जानकारी देने के लिए 9454401636 और 9454404383 हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस प्रशासन ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुव्यवस्थित दर्शन व्यवस्था उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।