Movie prime

वाराणसी में आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में प्रवेश के लिए तीसरे चरण के आवेदन 12 मार्च से
 

 
 वाराणसी में आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में प्रवेश के लिए तीसरे चरण के आवेदन 12 मार्च से
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी। निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई)-2009 के अंतर्गत निजी मान्यता प्राप्त विद्यालयों में अलाभित समूह एवं दुर्बल वर्ग के बच्चों के प्रवेश के लिए तीसरे चरण की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) वाराणसी ने अभिभावकों से अधिक से अधिक आवेदन करने की अपील की है।

बीएसए कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार तीसरे चरण के लिए 12 मार्च 2026 से 25 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। इसी अवधि में प्राप्त आवेदनों का सत्यापन तथा उन्हें लॉक करने की प्रक्रिया भी पूरी की जाएगी। इसके बाद चयन के लिए 27 मार्च को ऑनलाइन लॉटरी निकाली जाएगी।

अधिकारियों के अनुसार जिले में आरटीई के तहत प्रवेश की दो चरणों की प्रक्रिया पहले ही पूरी हो चुकी है। तीसरे चरण के माध्यम से भी पात्र बच्चों को निजी विद्यालयों में प्रवेश का अवसर दिया जाएगा।

जनपद वाराणसी में करीब 1300 सीबीएसई बोर्ड सहित अन्य मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में आरटीई के तहत बच्चों को निःशुल्क शिक्षा का लाभ मिल रहा है। इस योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर और वंचित वर्ग के बच्चों को निजी स्कूलों में पढ़ने का अवसर मिलता है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने अभिभावकों से अपील की है कि वे निर्धारित समय के भीतर अपने बच्चों के लिए ऑनलाइन आवेदन अवश्य करें, ताकि अधिक से अधिक पात्र बच्चों को इस योजना का लाभ मिल सके और उनका शैक्षणिक भविष्य सुरक्षित हो सके।