वाराणसी में बनेंगे हाई-टेक रैन बसेरे: फ्री Wi-Fi, हीटर और महिलाओं-बच्चों के लिए खास सुविधाएं
वाराणसी। सर्दी के मौसम में बेघर और जरूरतमंद लोगों को राहत पहुंचाने के लिए नगर निगम वाराणसी ने कमर कस ली है। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल के निर्देश पर शहर में कुल 26 रैन बसेरों (13 स्थायी + 13 अस्थायी) को पूरी तरह दुरुस्त कर आधुनिक और हाईटेक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। इस बार ये रैन बसेरे सिर्फ रात गुजारने की जगह नहीं, बल्कि घर जैसा आराम और सुरक्षा देने वाले स्मार्ट शेल्टर होम होंगे।
खास सुविधाएं जो बनाएंगी इन्हें अनोखा
- मुफ्त वाई-फाई इंटरनेट
- आधार कार्ड से ऑटोमेटिक एंट्री सिस्टम
- अलग-अलग शौचालय (पुरुष एवं महिला)
- सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन
- शिशुओं के लिए दूध पिलाने का अलग कमरा और पालना
- छोटे बच्चों के लिए खिलौने
- ठंड से बचाव के लिए हीटर और अलाव की व्यवस्था
- चौबीसों घंटे सुरक्षा गार्ड और सीसीटीवी निगरानी
स्थायी रैन बसेरे (13 स्थान)
1. सिटी स्टेशन के सामने
2. गोलघड्डा तिराहा (चुंगी भवन)
3. काशी स्टेशन के पहले सफाई चौकी
4. बेनिया पार्क के सामने
5. हरिश्चंद्र कॉलेज के पास
6. टाउन हॉल व्यायामशाला
7. जवाहर नगर, इंग्लिशिया लाइन (कैंट रेलवे स्टेशन के सामने)
8. संकटमोचन मंदिर रोड (पेट्रोल पंप के सामने)
9. कैंट पुराना माल गोदाम चुंगी
10. पी.जी. अग्रसेन मार्ग, शिवपुर
11. सेंट्रल जेल रोड, गुरुद्वारा के पास (कैंट)
12. बहादुरपुर रोड, बड़ाव सब्जी मंडी के पास
13. रामनगर थाना के पास
अस्थायी रैन बसेरे (13 स्थान)
- नेहरू मार्केट टाउनहॉल
- चित्तरंजन पार्क (पुरुष एवं महिला अलग-अलग)
- राजेंद्र प्रसाद घाट
- दशाश्वमेध प्लाजा के सामने
- पुलिस लाइन ओवरब्रिज के नीचे
- भैसासुर घाट (राजघाट के निकट)
- अंधरापुल-चौकाघाट फ्लाईओवर के नीचे (पुरुष एवं महिला अलग-अलग)
- कैंट रोडवेज परिसर नेहरू मार्केट (पुरुष एवं महिला अलग-अलग)
- इंग्लिशिया लाइन नेहरू मार्केट (पुरुष एवं महिला अलग-अलग)
नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने कहा कि “हमारा लक्ष्य है कि कोई भी व्यक्ति खुले आसमान के नीचे रात न गुजारे। इन रैन बसेरों में न सिर्फ रहने की जगह, बल्कि सम्मान और सुविधा के साथ जीवन का एहसास हो।”
