वाराणसी में संत रविदास जयंती पर तीन दिन ट्रैफिक डायवर्जन, इन प्रमुख मार्गों पर रहेगी रोक, जानें पूरा डायवर्जन प्लान
वाराणसी I संत रविदास जयंती के भव्य आयोजन को लेकर यातायात पुलिस, कमिश्नरेट वाराणसी ने सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। यह व्यवस्था 30 जनवरी 2026 सुबह 8 बजे से 1 फरवरी 2026 रात्रि 12 बजे तक प्रभावी रहेगी। सीर गोवर्धनपुर स्थित संत रविदास मंदिर क्षेत्र में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी और वैकल्पिक डायवर्जन लागू किया जाएगा।
यातायात पुलिस की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार, मुख्य प्रतिबंध और डायवर्जन निम्नलिखित हैं:
संत रविदास मंदिर क्षेत्र में रोक/डायवर्जन:
- भगवानपुर मोड़ से किसी भी वाहन को संत रविदास मंदिर की ओर नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को नगवा/मालवीय गेट की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
- रमना चौकी तिराहा से संत रविदास मंदिर तिराहा की ओर कोई वाहन नहीं आएगा, इन्हें डाफी की ओर मोड़ा जाएगा।
- संत रविदास मंदिर तिराहा से मंदिर की ओर सभी वाहनों पर पूर्ण रोक, इन्हें रमना चौकी तिराहा या भगवानपुर की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
- मारुति नगर तिराहा से भगवानपुर (संत सरवनदास यात्री निवास) की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे।
- लोटूबीर अंडरपास चौराहा से केवल कार्यक्रम संबंधित वाहनों को छोड़कर अन्य वाहनों को रविदास मंदिर की ओर नहीं जाने दिया जाएगा, इन्हें नुवाव चौराहा की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
शहर के अंदर बसों और भारी वाहनों के लिए विशेष डायवर्जन:
- रामनगर चौराहा से वाराणसी की ओर आने वाले सभी वाहनों को सामनेघाट पुल की ओर नहीं जाने दिया जाएगा, इन्हें टेंगरा मोड़ से NH-19 होते हुए गंतव्य की ओर भेजा जाएगा।
- सामनेघाट पुल (पश्चिमी) से नगवा चौकी की ओर वाहन नहीं जाएंगे, इन्हें हरसेवानंद कॉलेज की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
- रविदास गेट से थाना लंका/नगवा चौकी की ओर कोई वाहन नहीं जाएगा, इन्हें मालवीय गेट की ओर मोड़ा जाएगा।
- अमेठी कोठी तिराहा से रविदास घाट की ओर वाहनों पर रोक, इन्हें रविदास गेट/नगवा चौकी की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
- नगवा चौकी से भगवानपुर मोड़ की ओर ट्रैफिक नहीं जाएगा, इन्हें सामनेघाट की ओर भेजा जाएगा।
- नरिया तिराहा से बीएचयू चौराहा की ओर वाहन नहीं जाएंगे, इन्हें करौंदी होते हुए नुवाव अंडरपास/भिखारीपुर तिराहा से गंतव्य की ओर भेजा जाएगा।
- NH-19 के निकट पुराना रमना पुलिस चौकी डायवर्जन स्थल से कार्यक्रम संबंधित बसों को छोड़कर सभी बसों को अमरा अखरी/टेंगरा मोड़ की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
अपर पुलिस उपायुक्त (यातायात), कमिश्नरेट वाराणसी ने नागरिकों और श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे इस एडवाइजरी का पालन करें, प्रतिबंधित मार्गों से बचें और पुलिसकर्मियों के निर्देशों का सहयोग करें। इससे जाम से बचाव होगा और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनेगी। संत रविदास जयंती पर देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु काशी पहुंच रहे हैं, जिसके मद्देनजर प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं।
