Movie prime

वाराणसी : ₹40 हजार का लालच देकर धर्म परिवर्तन का आरोप, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार

 
...
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now
वाराणसी। जंसा थाना क्षेत्र में धर्म परिवर्तन के आरोप में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई RSS के जिला प्रचार प्रमुख द्वारा दर्ज कराई गई FIR के आधार पर की गई। पुलिस के मुताबिक आरोपी ग्रामीणों को पैसे का लालच देकर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित कर रहे थे।

 40 हजार का लालच देकर धर्म परिवर्तन का आरोप

थाना प्रभारी अनिल कुमार शर्मा के अनुसार, 23 मार्च को विश्व हिंदू परिषद के जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख अमन सेठ ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायत में बताया गया कि परमानंदपुर गांव निवासी विजय कुमार लोगों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए 40 हजार रुपये का लालच दे रहा था। आरोप है कि उसने लोगों को बहलाकर धर्म परिवर्तन के लिए तैयार करने की कोशिश की।

एडवांस में दिए 5 हजार रुपये

तहरीर के मुताबिक, विजय कुमार ने एक व्यक्ति को धर्म परिवर्तन के लिए 5 हजार रुपये एडवांस भी दिए थे और बाकी 35 हजार रुपये बाद में देने का वादा किया था।

इस दौरान आरोपी ने अन्य धर्मों की आलोचना करते हुए ईसाई धर्म को बेहतर बताया और आर्थिक, शैक्षिक व सामाजिक लाभ मिलने का दावा किया।

कानूनी कार्रवाई और गिरफ्तारी

पुलिस ने इस मामले में उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम, 2021 की धारा 3 और 5(1) के तहत मुकदमा दर्ज किया था।

जांच के दौरान दो अन्य आरोपियों—जिलेदार राम (थाना सिंधोरा) और जय प्रकाश (थाना जंसा) के नाम सामने आए, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं मुख्य आरोपी विजय कुमार को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

जंसा पुलिस का कहना है कि इस तरह के मामलों में सख्ती से कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।