Movie prime

वाराणसी : घर से गहने चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 50 हजार नकद समेत जेवर बरामद

 
वाराणसी : घर से गहने चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 50 हजार नकद समेत जेवर बरामद
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Varanasi : थाना कैंट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बहला-फुसलाकर घर से गहने चोरी करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 50 हजार रुपये नकद और चोरी के जेवरात भी बरामद किए हैं।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान Aman Seth और Prince Seth के रूप में हुई है। दोनों फुलवरिया क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। थाना कैंट पुलिस ने 7 मई 2026 की रात करीब 12:05 बजे हजरत बाबा अली बख्श शहीद मजार, फुलवरिया क्षेत्र से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

क्या-क्या हुआ बरामद?

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से—

- ₹50,000 नकद

- दो कान की बाली

- चार पायल

- छह बिछिया

बरामद की हैं।

पुलिस के अनुसार, 1 मार्च 2026 को पीड़िता ने थाना कैंट में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि अभियुक्तों ने उनके पुत्र अभिषेक चौबे उर्फ राज को बहला-फुसलाकर घर से जेवरात निकलवा लिए। जब पीड़िता ने जेवर वापस मांगे तो आरोपियों ने मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी।

इस मामले में महेश सेठ, पूजा सेठ, अमन सेठ और प्रिंस सेठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही थी। मामले में थाना कैंट में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज है।

कार्रवाई करने वाली टीम

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्र, उपनिरीक्षक दीक्षा पांडेय, शान्तनु मिश्रा, अभिषेक सिंह तथा कांस्टेबल सूर्यप्रकाश विमल और राकेश कुमार सिंह शामिल रहे।