Movie prime

वाराणसी: कोडीन कफ सिरप तस्करी मामले में 25 हजार का इनामिया अभियुक्त समेत दो गिरफ्तार  

 
वाराणसी: कोडीन कफ सिरप तस्करी मामले में 25 हजार का इनामिया अभियुक्त समेत दो गिरफ्तार
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Varanasi : थाना कोतवाली और थाना रामनगर के संयुक्त अभियान में कोडीन युक्त कफ सिरप की अवैध तस्करी के दो बड़े अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में थाना कोतवाली के मुकदमे में 25 हजार रुपये का इनामिया अपराधी मनोज कुमार यादव (पुत्र भोला नाथ यादव, निवासी एचएन 55/94, औसानगंज राजापुर, थाना जैतपुरा, उम्र करीब 48 वर्ष) और उसका पुत्र लक्ष्य यादव (उम्र करीब 21 वर्ष) शामिल हैं। दोनों अभियुक्त थाना रामनगर के मुकदमे में भी वांछित थे।

गिरफ्तारी 26 फरवरी 2026 को दुन्दराज पुलिया के पास टेगड़ा मोड़, थाना रामनगर क्षेत्र से पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई। गिरफ्तारी में थाना कोतवाली, थाना रामनगर और एसआईटी टीम शामिल रही।

मामले का विवरण  

थाना कोतवाली पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 623/2025 (धारा 61(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2) बीएनएस एवं धारा 8/21/29/26 डी एनडीपीएस एक्ट) और थाना रामनगर पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 313/2025 (धारा 8/21/22/29 एनडीपीएस एक्ट) में दोनों अभियुक्त वांछित थे।

पूछताछ में अभियुक्त मनोज यादव ने बताया कि उसका ड्रग लाइसेंस करीब 25 वर्ष पुराना है। उसने शैली ट्रेडर्स (रांची, झारखंड) के प्रोप्राइटर भोला प्रसाद जायसवाल और न्यू वृद्धि फार्मा (सप्तसागर, वाराणसी) के कम्पिटेंट पर्सन शुभम जायसवाल के साथ मिलकर न्यू फेंसाडिल कफ सिरप की करीब 1,26,000 शीशियों की अवैध खरीद-बिक्री की। यह माल कभी सप्तसागर नहीं आया, बल्कि बाहर से बाहर ही तस्करी कर दी गई। अभियुक्त ने ई-वे बिल और बिल काटे, जबकि माल सीधे पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा के रास्ते बांग्लादेश में तस्करी कर दिया जाता था।

हवाला के जरिए प्राप्त पैसा एलएमएस इन्फ्रा प्रा. लि. और अन्य कंपनियों में निवेश किया गया। अभियुक्त ने बताया कि शुभम जायसवाल के साथ मिलकर 5 प्रॉपर्टी करीब 3 करोड़ रुपये में खरीदी गईं। हवाला के जरिए पैसा लक्ष्य यादव द्वारा कंपनियों के खातों में जमा कराया जाता था।

d

अपराधिक इतिहास  

अभियुक्त मनोज यादव के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें कोतवाली, रामनगर और सिगरा थाने के मामले शामिल हैं। पुलिस अन्य अपराधों की जानकारी जुटा रही है।

गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक दयाशंकर सिंह (थाना कोतवाली), उ0नि0 विकास पाण्डेय, मनीष सिंह, अजीत मौर्या, लवलेश पटेल (एसआईटी, कोतवाली), उ0नि0 शिवम सोनी, अमित त्रिपाठी (थाना रामनगर), का0 अखिलेश कुमार, नीरज मौर्या, सुमित शाही, गौरव भारती (एसआईटी, कोतवाली), का0 अश्वनी सिंह (सर्विलांस सेल) और का0 बृजेश राय (थाना रामनगर) शामिल रहे।