वाराणसी: अब एक क्लिक में मिलेगा प्लॉट, लैंडयूज और बिल्डिंग परमिशन का पूरा डेटा, VDA ला रहा स्मार्ट ऑनलाइन प्लेटफॉर्म
वाराणसी विकास प्राधिकरण जल्द ही ऑनलाइन GIS प्लेटफॉर्म लॉन्च करेगा, जहां प्लॉट सर्च, लैंड यूज, मैप अप्रूवल और बिल्डिंग परमिशन की जानकारी एक ही पोर्टल पर मिलेगी। इससे शहरी नियोजन पारदर्शी होगा, अनुमोदन प्रक्रिया आसान बनेगी और नागरिकों को घर बैठे पूरी जानकारी उपलब्ध हो सकेगी।
वाराणसी: वाराणसी में अब प्लॉट खोजने, लैंडयूज देखने, बिल्डिंग फुटप्रिंट और बिल्डिंग परमिशन की जानकारी के लिए लोगों को अलग-अलग दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। वाराणसी विकास प्राधिकरण (VDA) जल्द ही एक आधुनिक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म लॉन्च करने जा रहा है, जहां टाउन प्लानिंग से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी एक ही पोर्टल पर उपलब्ध होगी।
वीडीए उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा ने बताया कि इस डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए नागरिकों को प्लॉट सर्च, लैंड यूज, बिल्डिंग फुटप्रिंट, मैप अप्रूवल और बिल्डिंग परमिशन सहित सभी सेवाओं की जानकारी ऑनलाइन मिल सकेगी। इस परियोजना को लागू करने में वाराणसी स्मार्ट सिटी की तकनीकी मदद ली जा रही है।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य शहर के विस्तारित क्षेत्रों में योजनागत विकास को बढ़ावा देना और बिल्डिंग अनुमोदन प्रक्रिया को पारदर्शी और आसान बनाना है। नए जोड़े गए क्षेत्रों के मास्टर प्लान को भी इस पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा, जिसमें भूमि उपयोग, सड़क, सीवर, बिजली और अन्य आधारभूत संरचना से जुड़ी सभी जानकारी लेयर-आधारित डिजिटल मैप के रूप में उपलब्ध होगी।
प्राधिकरण के अनुसार, यह सिस्टम डेटा-आधारित शहरी नियोजन को मजबूत करेगा और विकास कार्यों में तेजी लाएगा। इससे आम नागरिकों, बिल्डर्स, आर्किटेक्ट और निवेशकों को सटीक और प्रमाणिक जानकारी आसानी से मिल सकेगी।
हाल ही में VDA सभागार में GIS कंसल्टेंट द्वारा इस सिस्टम की कार्यप्रणाली पर विस्तृत प्रस्तुति दी गई थी। इसमें बताया गया कि मास्टर प्लान को समयबद्ध तरीके से पूरा करने और पारदर्शी शहरी विकास सुनिश्चित करने में यह प्लेटफॉर्म बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।