वाराणसी: पुलिसकर्मी की पिटाई का वीडियो वायरल, युवक ने बीच सड़क बरसाए थप्पड़-घूंसे
वाराणसी: कोतवाली थाना क्षेत्र के SSPG मंडलीय जिला चिकित्सालय (कबीरचौरा अस्पताल) के बाहर मंगलवार देर रात एक पुलिसकर्मी पर युवक द्वारा हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक पुलिसकर्मी पर लगातार थप्पड़ और घूंसे बरसा रहा है, जबकि मौके पर मौजूद लोग केवल वीडियो बनाते रहे।
देखें VIDEO - https://www.instagram.com/reel/DZJ5BD3zzUq/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==
युवक की पहचान और मानसिक स्थिति
हमला करने वाले युवक की पहचान मुकेश यादव पुत्र पारस नाथ यादव, निवासी पियरी, थाना चौक के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार मुकेश मानसिक रूप से अस्वस्थ (विक्षिप्त) है और उसका उपचार चल रहा था। वह एक नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती था, जहां से ताला तोड़कर भाग निकला था।
वीडियो में साफ दिख रहा है कि युवक बिना किसी रोक-टोक के पुलिसकर्मी पर हमला कर रहा है। आसपास खड़े लोग मोबाइल निकालकर घटना रिकॉर्ड करते रहे, लेकिन किसी ने हस्तक्षेप नहीं किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
