वाराणसी: युवती ने लगाया ‘लव जिहाद’ और मारपीट का आरोप, युवती ने दी तहरीर
वाराणसी I नदेसर निवासी एक युवती ने आरोप लगाया है कि युवक शान सिंह उर्फ सऊद ने धर्म छिपाकर उससे संबंध बनाए, फिर बदनाम करने और मारपीट करने की धमकी दी। पीड़िता ने कैंट थाने में तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है।
पीड़िता के अनुसार, वह नदेसर में किराए के मकान में रहती हैं और ट्रैवल्स एजेंसी में कार्यरत हैं। पास में ‘मुरादाबादी बिरयानी’ चलाने वाला शान सिंह उर्फ सऊद अक्सर उनके यहां बिरयानी का ऑर्डर लेने आता था। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और संबंध भी बन गए।
पीड़िता ने बताया कि जब उसे पता चला कि आरोपी मुस्लिम है और हिंदू नाम ‘शान सिंह’ का इस्तेमाल कर लड़कियों को बहलाता है, तब उसने दूरी बनानी शुरू की। इसके बाद आरोपी ने उन्हें बदनाम करना शुरू कर दिया।
युवती के अनुसार, जब वह अपने साथी कुनाल श्रीवास्तव के साथ आरोपी की दुकान पर गईं, तब वह मौजूद नहीं था। बाद में फोन पर चेतावनी दी गई कि ऐसा न करें। आरोप है कि उसी रात आरोपी अपने 5-6 अज्ञात साथियों के साथ पीड़िता के घर पहुंचा और उन पर हमला कर दिया। मारपीट में कुनाल श्रीवास्तव के सिर और हाथ में गंभीर चोटें आईं। घटना के दौरान आरोपी ने जातिसूचक गालियां भी दीं।
पीड़िता ने 112 नंबर पर सूचना दी, लेकिन अभी तक आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
पुराना आपराधिक इतिहास
रामपुर जिले का रहने वाला सऊद उर्फ शान कई वर्षों से नदेसर में ‘मुरादाबादी बिरयानी’ चला रहा है। वह खुद को हिंदू नाम ‘शान’ बताकर सोशल मीडिया और दुकान पर आने वाली लड़कियों से दोस्ती करता है। 2021 में रामपुर में उसने एक 17 वर्षीय नाबालिग के साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया। कई महिलाओं ने डर और लोकलाज के कारण मामले पर चुप्पी साधी।
