Movie prime

वाराणसी: शादी का झांसा देकर महिला का शोषण, आरोपी गिरफ्तार

 
 वाराणसी: शादी का झांसा देकर महिला का शोषण, आरोपी गिरफ्तार
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी। कैंट पुलिस ने शादी का प्रलोभन देकर एक महिला के साथ शोषण करने वाले आरोपी को फुलवरिया क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की तलाश लंबे समय से जारी थी। उसे थाने लाकर पूछताछ के बाद विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में चालान कर दिया गया।

महिला की शिकायत पर थाना कैंट में मुकदमा दर्ज होने के बाद से पुलिस लगातार आरोपी की धरपकड़ में जुटी थी। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर वरुणा जोन के डीसीपी, एडीसीपी तथा एसीपी कैंट के पर्यवेक्षण में महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए “जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत चलाए जा रहे अभियान के क्रम में यह सफलता हाथ लगी।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रीतम कुमार गुप्ता पुत्र सत्यपाल गुप्ता, निवासी आंध्रापुल, तेलियाबाग के रूप में हुई है। उसके खिलाफ थाना कैंट में मुं.अ.सं. 0652/25, धारा 69/115(2)/351(3)/352 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज था। आरोपी पर महिला को शादी का झांसा देकर शारीरिक एवं मानसिक शोषण करने तथा अनैतिक गतिविधियों में संलिप्त करने का गंभीर आरोप है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। इस सफल गिरफ्तारी में प्रभारी निरीक्षक शिवाकान्त मिश्र, उपनिरीक्षक सुमित पाण्डेय तथा कांस्टेबल अजय सिंह सिकरवार की टीम अहम भूमिका रही।