Movie prime

वाराणसी: पति गया था मैच खेलने, घर में पत्नी ने लगा ली फांसी

वाराणसी के पाण्डेयपुर नई बस्ती में नवविवाहिता अन्नू देवी ने किराए के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय पति घर पर नहीं था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

 
पत्नी ने लगा ली फांसी
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी: लालपुर-पाण्डेयपुर थाना क्षेत्र के नई बस्ती इलाके में एक विवाहिता महिला ने अपने किराए के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और परिवार में मातम का माहौल है।

मृतका की पहचान अन्नू देवी (पत्नी अजीत कुमार) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से भदोही जिले के कटरा बाजार की रहने वाली थीं। उनकी शादी फरवरी 2018 में हुई थी और पिछले कुछ महीनों से वह अपने पति के साथ पाण्डेयपुर की नई बस्ती में किराए के मकान में रह रही थीं।

दरवाजा नहीं खुला तो हुआ खुलासा

मकान मालिक संतोष कुमार सिंह के अनुसार, जब घर का दरवाजा काफी देर तक नहीं खुला तो शक हुआ। मकान मालकिन ने दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद दरवाजा जबरन खुलवाया गया, देखा तो अन्नू देवी का शव फंदे से लटकता हुआ मिला।

पति घर पर नहीं था, 5 साल का बेटा हुआ बेसहारा

घटना के समय मृतका का पति अजीत कुमार, जो एक निजी कंपनी में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (MR) हैं, मैच खेलने के लिए बाहर गए हुए थे। सूचना मिलने पर जब वह घर पहुंचे तो उनकी हालत बेहद खराब हो गई। दंपति का एक 5 वर्षीय बेटा है, जो अब मां के बिना बेसहारा हो गया है।

परिवार में पसरा मातम

मृतका के ससुर राजकुमार पास ही नई बस्ती में अपने परिवार के साथ रहते हैं। घटना के बाद पूरे परिवार में शोक की लहर है और आसपास के लोग भी इस दर्दनाक घटना से स्तब्ध हैं।

पुलिस जांच में जुटी, कारणों का पता नहीं

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आत्महत्या के पीछे के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।