Movie prime

Varanasi : गंगा में डूबकर योगा टीचर और कुशल तैराक की मौत, पत्नी-बच्चों संग दिल्ली से आए थे वाराणसी घूमने

 
Varanasi : गंगा में डूबकर योगा टीचर और कुशल तैराक की मौत, पत्नी-बच्चों संग दिल्ली से आए थे वाराणसी घूमने
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Varanasi : दिल्ली के जनकपुरी निवासी और योगा प्रशिक्षक नितिन सिंह (47) की वाराणसी यात्रा एक दर्दनाक हादसे में तब्दील हो गई। मीरघाट पर गंगा स्नान के दौरान करतब दिखाते समय नितिन गहरे पानी में डूब गए और पत्नी व दो मासूम बच्चों के सामने ही उनकी जान चली गई।

परिवार संग Varanasi आए थे घूमने

परिवार सहित वाराणसी (Varanasi) घूमने आए नितिन सिंह कुशल तैराक भी थे। बुधवार को वे मीरघाट पर पहुंचे, जहां उन्होंने पत्नी कंचन सिंह और बच्चों को घाट पर बैठा कर स्वयं गंगा स्नान के लिए उतर गए। स्नान के दौरान नितिन बार-बार डुबकी लगाकर जल में करतब कर रहे थे। वह गंगा में उतरकर 1-2 मिनट तक गायब रहते और फिर सतह पर लौट आते।

लेकिन एक बार डुबकी लगाने के बाद जब वे काफी देर तक ऊपर नहीं आए, तो उनकी पत्नी को अनहोनी की आशंका हुई। उसने तुरंत शोर मचाया, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया।

एनडीआरएफ ने निकाला बाहर, लेकिन नहीं बची जान

सूचना पर दशाश्वमेध चौकी प्रभारी अनुजमणि तिवारी मौके पर पहुंचे और तुरंत एनडीआरएफ तथा स्थानीय गोताखोरों की मदद से खोजबीन शुरू कराई गई। कुछ ही देर में नितिन सिंह को पानी से बाहर निकाला गया।

एनडीआरएफ टीम ने मौके पर ही CPR (दिल का कृत्रिम संकुचन) देकर उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन कोई हरकत न देख उन्हें तत्काल मंडलीय अस्पताल, कबीरचौरा ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

पति की मौत से कंचन सिंह और उनके दोनों बच्चे सदमे में हैं। मीरघाट का माहौल गमगीन हो गया। योग प्रशिक्षक और एक कुशल तैराक की गंगा में डूबने से हुई मौत ने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि जल में कितनी भी दक्षता हो, लापरवाही भारी पड़ सकती है।