वाराणसी की आर्टिस्ट ने बनाई सोनम वांगचुक की मार्मिक तस्वीर, बोली- बदलाव के अग्रदूत...
वाराणसी। जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल कर रहे सोशल एक्टिविस्ट और शिक्षाविद सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने हटाकर अस्पताल में भर्ती कराया है। उन्हें हटाने के लिए कई दिनों से सरकार प्रयास कर रही थी। साथ ही उनका अनशन तोड़ने का प्रयास कर रही थी लेकिन वो अपनी मांगों को लेकर अड़े हुए थे। नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं के खिलाफ उनकी भूख हड़ताल का आज 21वां दिन था।
सोनम वांगचुक के समर्थन में लगातार देश के कोने-कोने से आवाज उठ रही है। इसी क्रम में वाराणसी की आर्टिस्ट प्रियंका गौड़ ने भी उनका समर्थन करते हुए उनसे हड़ताल खत्म करने का अनुरोध किया और एक तस्वीर भी बनाई।
प्रियंका ने बताया, सोनम वांगचुक वांगचुक सर जो विद्यार्थियों और पर्यावरण के लिए कार्य कर रहे है। वह सराहनीय है। वो बदलाव के अग्रदूत है। उनके नवाचार और समाज के प्रति समर्पण से देश के युवाओं के लिए एक सच्चे प्रेरणा स्त्रोत है। मेरा उनसे विनम्र अनुरोध है कि वो अनशन त्याग दें और सम्मानित सरकार से अति विनम्र अनुरोध है कि सोनम सर के बातों को सुनकर उस पर अमल किया जाए। अन्यथा हम भारत के इतके प्रति समर्पित शिक्षा सुधारक व पर्यावरणविद को खो देंगे जो इस देश को लिए बहुत ही कु बड़ी क्षति होगी ।
प्रियंका ने उन्हें अस्पताल ले जाए जाने पर कहा - यही सही है क्योंकि वो हमारे देश की धरोहर हैं। उन्हें ज़िंदा रहना होगा ताकि आने वाली पीढ़ी उनसे कुछ सिख सके। मैंने कॉफी से उनकी पेंटिंग बनाई है और यह मेरी तरफ से उनको तोहफा है।
