Movie prime

VDA जनसुनवाई: 11 मानचित्र निस्तारित, 7 को मिली स्वीकृति, 28 नोटिस मामलों की सुनवाई

 
 VDA जनसुनवाई: 11 मानचित्र निस्तारित, 7 को मिली स्वीकृति, 28 नोटिस मामलों की सुनवाई
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी। वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) के सभागार में गुरुवार को आयोजित “नोटिस सुनवाई एवं मानचित्र निस्तारण कैंप” सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उपाध्यक्ष के निर्देश पर सचिव डॉ. वेद प्रकाश मिश्रा की अध्यक्षता में चले इस कैंप का मुख्य उद्देश्य भवन स्वामियों के मानचित्र, नोटिस एवं शमन संबंधी मामलों का तेजी से, पारदर्शी और प्रभावी ढंग से निस्तारण करना था।

कैंप में सचिव डॉ. मिश्रा ने सभी अनुभागों को सख्त निर्देश दिए कि ऑनलाइन-ऑफलाइन आवेदनों, आपत्तियों और प्रार्थना-पत्रों का तत्काल निपटारा किया जाए। उन्होंने कहा कि तकनीकी त्रुटि या नियम उल्लंघन के कारण रिजेक्ट हुए मानचित्रों पर प्रवर्तन टीम कानूनी कार्रवाई एवं ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया सुनिश्चित करे।

कैंप के दौरान नियोजन अनुभाग ने 11 मानचित्रों का निस्तारण किया। शमन के लिए 3 नए आवेदन प्राप्त हुए जिन पर तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी गई। लंबित मानचित्रों में से 7 को स्वीकृति प्रदान की गई। कुल 72 भवन स्वामियों ने सुनवाई में भाग लिया तथा 28 नोटिस प्रकरणों पर सुनवाई पूरी हुई।

कैंप में सहायक नगर नियोजक सौरभ जोशी, पांचों जोनों के जोनल अधिकारी, अवर अभियंता, लिपिक तथा नियोजन, आवाप्ति, सीलिंग और विधि अनुभाग के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने त्वरित कार्रवाई कर कैंप को सफल बनाया।

प्राधिकरण ने घोषणा की है कि भवन स्वामियों को एक ही स्थान पर समयबद्ध और पारदर्शी समाधान उपलब्ध कराने तथा शहर में सुव्यवस्थित शहरी विकास को बढ़ावा देने के लिए अब हर बृहस्पतिवार को वीडीए सभागार में इसी तरह का “नोटिस सुनवाई एवं मानचित्र निस्तारण कैंप” आयोजित किया जाएगा।