Movie prime

काशी तमिल संगमम में शामिल होंगे उपराष्ट्रपति और सीएम योगी, मंडलायुक्त ने साझा किया कार्यक्रम
 

 
 काशी तमिल संगमम में शामिल होंगे उपराष्ट्रपति और सीएम योगी, मंडलायुक्त ने साझा किया कार्यक्रम
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी। उत्तर और दक्षिण भारत के सांस्कृतिक संबंधों को और मजबूत करने के उद्देश्य से काशी तमिल संगमम के पांचवें संस्करण का शुभारंभ 28 नवंबर से होने जा रहा है। इस विशेष आयोजन में उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्रियों समेत कई गणमान्य अतिथियों के शामिल होने की जानकारी है।

आयोजन के तहत तमिलनाडु से आने वाले अतिथियों का स्वागत किया जाएगा। अतिथियों के शनिवार सुबह विशेष ट्रेन से काशी पहुंचने का कार्यक्रम है। पांच दिवसीय भ्रमण के दौरान अतिथियों को काशी की धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत से परिचित कराया जाएगा। इसके साथ ही विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी होगा।

अयोध्या और प्रयागराज का भी करेंगे भ्रमण

काशी तमिल संगमम में शामिल होने वाले अतिथि वाराणसी के साथ अयोध्या और प्रयागराज का भी भ्रमण करेंगे। इसके बाद सभी अतिथि वापस काशी लौटेंगे। आयोजन के माध्यम से तमिलनाडु और काशी के बीच सदियों पुराने सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक संबंधों को नई मजबूती देने का प्रयास किया जाएगा।

करीब 1500 अतिथियों के आने की संभावना

28 नवंबर से 12 दिसंबर तक आयोजित होने वाले काशी तमिल संगमम में तमिलनाडु से करीब 1500 लोगों के आने की संभावना है। यह आयोजन उत्तर और दक्षिण भारत की विविध सांस्कृतिक परंपराओं को एक मंच पर लाने के साथ 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' की भावना को सशक्त बनाने का माध्यम बनेगा।