28 नवंबर को वाराणसी आएंगे उपराष्ट्रपति और सीएम योगी, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
वाराणसी। उपराष्ट्रपति और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 28 नवंबर 2026 को प्रस्तावित वाराणसी आगमन के मद्देनजर यातायात पुलिस कमिश्नरेट ने विस्तृत ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। वीवीआईपी कार्यक्रम के दौरान सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने और आम नागरिकों की सुविधा के लिए शहर के विभिन्न मार्गों पर आवश्यकतानुसार यातायात प्रतिबंध और रूट डायवर्जन लागू किया जाएगा।
यातायात पुलिस की ओर से 26 नवंबर को जारी प्रेस नोट में कुल 52 बिंदुओं पर दिशा-निर्देश दिए गए हैं। शनिवार को सुबह नौ बजे से कई मार्गों पर चारपहिया वाहनों, मालवाहक वाहनों, रोडवेज और निजी बसों के संचालन पर प्रतिबंध रहेगा। ऑटो और ई-रिक्शा के संचालन के लिए भी अलग से दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
सुबह नौ बजे से लागू होगा रूट डायवर्जन
बाबतपुर, हरहुआ, पांडेयपुर, पुलिस लाइन, आशापुर, संदहा, सिंधौरा, चौकाघाट, मैदागिन, विश्वेश्वरगंज, भदऊ चुंगी, गोलगड्डा और राजघाट समेत विभिन्न क्षेत्रों में वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। वाहन चालकों को निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से उनके गंतव्य तक भेजा जाएगा।
कई जिलों से आने वाली बसों के प्रवेश पर रोक
चंदौली, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर और भदोही से आने वाली बसों का शहर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। वहीं, जौनपुर, गाजीपुर और आजमगढ़ से आने वाली बसों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं।
यातायात पुलिस की विस्तृत एडवाइजरी
बसों एवं अन्य वाहनों के लिए दिशा-निर्देश
1. बाबतपुर पुलिस चौकी तिराहा से सुबह नौ बजे से भारी और हल्के वाहनों को एयरपोर्ट तिराहा की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी। वाहनों को बड़ागांव थाने की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
2. बाबतपुर से आने वाली रोडवेज और निजी बसों को सुबह नौ बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक हरहुआ ओवरब्रिज से जाने की अनुमति नहीं होगी। बसों को हरहुआ रिंग रोड चौराहा होते हुए परमपुर मार्ग से भेजा जाएगा।
3. जौनपुर, गाजीपुर और आजमगढ़ से आने वाली बसों को हरहुआ रिंग रोड अंडरपास चौराहे तक आने दिया जाएगा। इसके बाद परमपुर की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
4. अखरी की ओर से आने वाली रोडवेज और निजी बसों को भिखारीपुर तिराहे की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी। इन्हें मोहनसराय या डाफी की ओर भेजा जाएगा।
5. चंदौली, प्रयागराज, सोनभद्र और मिर्जापुर से आने वाली बसों को ठिकाना ढाबा, मोहनसराय से वापस किया जाएगा।
6. भदोही से आने वाली बसों को परमपुर अथवा सजोई अंडरपास से वापस किया जाएगा।
प्रमुख ओवरब्रिज और चौराहों पर प्रतिबंध
7. वीवीआईपी आगमन और प्रस्थान के दौरान हरहुआ ओवरब्रिज पर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
8. तरना ओवरब्रिज पर भी वीवीआईपी आगमन और प्रस्थान के दौरान वाहनों का संचालन बंद रहेगा।
9. गिलट बाजार तिराहे से भोजूबीर की ओर जाने वाले वाहनों को शिवपुर चुंगी तिराहे की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
10. भोजूबीर तिराहे से जेपी मेहता तिराहे की ओर जाने वाले वाहनों को अर्दली बाजार की ओर भेजा जाएगा।
11. पुलिस लाइन चौराहे से सुबह नौ बजे से चारपहिया और मालवाहक वाहनों को कचहरी चौराहा एवं ताड़ीखाना तिराहे की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी। इन्हें पांडेयपुर की ओर भेजा जाएगा।
12. पांडेयपुर चौराहे से पुलिस लाइन और ताड़ीखाना की ओर जाने वाले चारपहिया तथा मालवाहक वाहनों को आजमगढ़ अंडरपास से रिंग रोड की ओर भेजा जाएगा।
13. काली माता मंदिर चौराहे से पुलिस लाइन की ओर जाने वाले चारपहिया और मालवाहक वाहनों को पांडेयपुर चौराहा अथवा आवास विकास कॉलोनी की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
14. आशापुर चौराहे से पांडेयपुर जाने वाले चारपहिया और मालवाहक वाहनों को सिंहपुर अंडरपास होते हुए रिंग रोड की ओर भेजा जाएगा।
15. संदहा रिंग रोड चौराहे से पांडेयपुर जाने वाले चारपहिया और मालवाहक वाहनों को सिंहपुर अंडरपास की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
16. सिंधौरा अंडरपास चौराहे से भोजूबीर की ओर जाने वाले चारपहिया और मालवाहक वाहनों को हरहुआ अथवा आजमगढ़ अंडरपास की ओर भेजा जाएगा।
17. लकड़ीमंडी तिराहे से चौकाघाट, लाइट सिग्नल चौराहा और गोलगड्डा जाने वाले चारपहिया तथा मालवाहक वाहनों को वीसी आवास रोड की ओर भेजा जाएगा।
18. वीवीआईपी आगमन और प्रस्थान के दौरान रूट जीरो होने पर लकड़ीमंडी तिराहे से कैंट ओवरब्रिज पर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
लहुराबीर, मैदागिन और राजघाट क्षेत्र में डायवर्जन
19. अमर उजाला तिराहे से वीवीआईपी आगमन के तीन घंटे पहले टेंपो ट्रैवलर, अमेनिया बस और क्रूजर आदि वाहनों को लहुराबीर एवं मैदागिन की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी। इन्हें लकड़ीमंडी की ओर भेजा जाएगा।
20. लहुराबीर चौराहे से अमर उजाला तिराहा और मैदागिन जाने वाले वाहनों को वीवीआईपी आगमन एवं प्रस्थान के दौरान मलदहिया चौराहे की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
21. गोदौलिया से मैदागिन चौराहे के बीच वीवीआईपी आगमन और प्रस्थान के दौरान सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
22. विश्वेश्वरगंज तिराहे से सुबह नौ बजे से मैदागिन जाने वाले चारपहिया और मालवाहक वाहनों को गोलगड्डा की ओर भेजा जाएगा।
23. मच्छोदरी पार्क तिराहे से भदऊ चुंगी की ओर जाने वाले चारपहिया और मालवाहक वाहनों को विश्वेश्वरगंज की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
24. भदऊ चुंगी से राजघाट और गोलगड्डा जाने वाले चारपहिया एवं मालवाहक वाहनों को मच्छोदरी पार्क तिराहे की ओर भेजा जाएगा।
25. गोलगड्डा तिराहे से राजघाट पुल और लकड़ीमंडी जाने वाले चारपहिया तथा मालवाहक वाहनों को विश्वेश्वरगंज की ओर भेजा जाएगा।
26. कज्जाकपुरा ओवरब्रिज पर वीवीआईपी आगमन एवं प्रस्थान के दौरान सभी प्रकार के वाहनों का संचालन प्रतिबंधित रहेगा।
27. सरैया पुलिस चौकी की ओर से कज्जाकपुरा ओवरब्रिज जाने वाले वाहनों को पंचकोशी चौराहे की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
28. पंचकोशी चौराहे से सुबह नौ बजे से कज्जाकपुरा ओवरब्रिज जाने वाले चारपहिया और मालवाहक वाहनों को चंद्रा चौराहे की ओर भेजा जाएगा।
29. भदऊ चुंगी से राजघाट पुल और गोलगड्डा जाने वाले चारपहिया तथा मालवाहक वाहनों को भैंसासुर घाट तिराहे की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
30. राजघाट पुल पर सूजाबाद की ओर से सुबह नौ बजे से चारपहिया और मालवाहक वाहनों का संचालन बंद रहेगा। वाहनों को बहादुर मोड़ अथवा रामनगर चौराहे से रिंग रोड और टेंगरा मोड़ होते हुए भेजा जाएगा।
लहरतारा, मंडुवाडीह और महमूरगंज में यातायात प्रतिबंध
31. बौलिया तिराहे से फुलवरिया ओवरब्रिज और लहरतारा जाने वाले वाहनों को चांदपुर चौराहे की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
32. चांदपुर चौराहे से बौलिया और लहरतारा जाने वाले वाहनों को मुढ़ैला तिराहे की ओर भेजा जाएगा।
33. लहरतारा चौराहे से मंडुवाडीह जाने वाले वाहनों को बौलिया तिराहे की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
34. मंडुवाडीह चौराहे से ककरमत्ता ओवरब्रिज और लहरतारा जाने वाले वाहनों को मुढ़ैला अथवा महमूरगंज की ओर भेजा जाएगा।
35. महमूरगंज ओवरब्रिज से मंडुवाडीह जाने वाले वाहनों को महमूरगंज तिराहे की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
36. आकाशवाणी तिराहे से महमूरगंज ओवरब्रिज और महमूरगंज जाने वाले वाहनों को सिगरा अथवा रथयात्रा चौराहे की ओर भेजा जाएगा।
37. ककरमत्ता ओवरब्रिज से भिखारीपुर और मंडुवाडीह जाने वाले वाहनों का आवागमन वीवीआईपी आगमन एवं प्रस्थान के दौरान प्रतिबंधित रहेगा।
सुबह 11 बजे से बीएचयू और आसपास के क्षेत्रों में प्रतिबंध
38. भिखारीपुर तिराहे से सुंदरपुर और ककरमत्ता ओवरब्रिज जाने वाले चारपहिया तथा मालवाहक वाहनों को चितईपुर चौराहे की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
39. चितईपुर चौराहे से भिखारीपुर जाने वाले चारपहिया और मालवाहक वाहनों को करौंदी चौराहा अथवा अखरी अंडरपास की ओर भेजा जाएगा।
40. सुंदरपुर चौराहे से बीएचयू और भिखारीपुर जाने वाले चारपहिया तथा मालवाहक वाहनों को करौंदी चौराहे की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
41. नरिया तिराहे से बीएचयू जाने वाले चारपहिया और मालवाहक वाहनों को करौंदी की ओर भेजा जाएगा।
42. वीवीआईपी आगमन एवं प्रस्थान के दौरान बीएचयू चौराहे से विश्वविद्यालय परिसर और सुंदरपुर जाने वाले वाहनों को रविदास गेट अथवा ट्रॉमा सेंटर तिराहे की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
43. सामनेघाट पुल से बीएचयू चौराहे की ओर जाने वाले वाहनों को मारुति नगर चौराहे की ओर भेजा जाएगा।
44. रामनगर के शास्त्री चौक से सुबह 11 बजे से बीएचयू जाने वाले चारपहिया और मालवाहक वाहनों को रामनगर चौराहा होते हुए टेंगरा मोड़ की ओर भेजा जाएगा।
45. रामनगर चौराहा और शास्त्री चौक से बीएचयू जाने वाले चारपहिया तथा मालवाहक वाहनों को टेंगरा मोड़ की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
ऑटो और ई-रिक्शा के संचालन पर भी रोक
| क्रम |
प्रतिबंधित मार्ग |
प्रतिबंध का समय |
|---|---|---|
| 46 |
पुलिस लाइन से चौकाघाट होते हुए तेलियाबाग |
सुबह 9 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक |
| 47 |
लहुराबीर से मैदागिन होते हुए विश्वेश्वरगंज |
सुबह 9 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक |
| 48 |
अमर उजाला तिराहे से लहुराबीर और मैदागिन (टेंपो ट्रैवलर एवं अमेनिया बस) |
वीवीआईपी आगमन एवं प्रस्थान से 2 घंटे पहले |
| 49 |
चौकाघाट से गोलगड्डा होते हुए सूजाबाद और पड़ाव |
सुबह 9 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक |
| 50 |
कैंट रेलवे स्टेशन से लहरतारा एवं भिखारीपुर होते हुए बीएचयू |
सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक |
| 51 |
बीएचयू से भिखारीपुर होते हुए बनारस रेलवे स्टेशन |
सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक |
| 52 |
रामनगर चौराहा से बीएचयू |
सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक |
कैंट रेलवे स्टेशन से बीएचयू जाने वाले संबंधित ऑटो और ई-रिक्शा चालक सिगरा एवं रथयात्रा मार्ग का प्रयोग कर अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।
यातायात पुलिस ने आम नागरिकों से की अपील
अपर पुलिस उपायुक्त यातायात, कमिश्नरेट वाराणसी की ओर से नागरिकों से अपील की गई है कि प्रस्तावित वीवीआईपी कार्यक्रम को देखते हुए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें। अत्यंत आवश्यक होने पर ही संबंधित क्षेत्रों में वाहन लेकर निकलें और यात्रा के लिए अतिरिक्त समय लेकर चलें। पुलिस ने कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने में आम नागरिकों से सहयोग की अपील की है।
यातायात संबंधी सहायता के लिए संपर्क नंबर
ट्रैफिक कंट्रोल रूम
7839856994
कॉपीट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर
7317202020
