Movie prime

BLW में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ, महाप्रबंधक ने दिलाई सत्यनिष्ठा की शपथ
​​​​​​​

 
BLW में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ, महाप्रबंधक ने दिलाई सत्यनिष्ठा की शपथ
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Varanasi : बनारस रेल इंजन कारखाना (BLW) में सोमवार को सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का शुभारंभ हुआ। रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार 26 अक्टूबर से 1 नवंबर तक आयोजित होने वाले इस सप्ताह के पहले दिन प्रशासन भवन स्थित स्वागती हॉल में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने अधिकारियों और कर्मचारियों को ईमानदारी, पारदर्शिता और सत्यनिष्ठा के साथ कार्य करने की शपथ दिलाई।

'सत्यनिष्ठा से समृद्धि' का दिया संदेश

सुबह 11 बजे आयोजित समारोह में बरेका के अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ करने का संकल्प लिया। साथ ही भ्रष्टाचार के विरुद्ध सजग रहने और कार्यस्थल पर नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता दोहराई।

इस वर्ष सतर्कता जागरूकता सप्ताह की विषयवस्तु 'सत्यनिष्ठा से समृद्धि' निर्धारित की गई है। इसके माध्यम से अधिकारियों और कर्मचारियों को भ्रष्टाचार मुक्त कार्यसंस्कृति विकसित करने का संदेश दिया जा रहा है।

सरदार पटेल की जयंती वाले सप्ताह में होता है आयोजन

मुख्य सतर्कता अधिकारी अंकुर चंद्रा ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इसका आयोजन लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती वाले सप्ताह में किया जाता है।

उन्होंने कहा कि इस वर्ष की विषयवस्तु समाज और कार्यस्थल पर नैतिक मूल्यों को मजबूत बनाने के साथ ईमानदार एवं जवाबदेह कार्यप्रणाली विकसित करने के लिए प्रेरित करती है।

d

भ्रष्टाचार मुक्त कार्यसंस्कृति विकसित करने पर जोर

कार्यक्रम में अधिकारियों और कर्मचारियों से संगठनात्मक कार्यप्रणाली में सत्यनिष्ठा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया गया। सतर्कता जागरूकता सप्ताह का उद्देश्य कर्मचारियों में नैतिक आचरण, ईमानदारी, पारदर्शिता और जवाबदेही की भावना को प्रोत्साहित करना है। इसके साथ ही जनहित में कार्य करने और संस्थागत विश्वास को मजबूत बनाने पर भी जोर दिया गया।

शपथ ग्रहण समारोह में प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर मनीष कुमार, प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर विवेक शील, प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक आलोक अग्रवाल, प्रधान वित्त सलाहकार मुक्तेश मित्तल, प्रमुख मुख्य इंजीनियर राम जन्म, प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी लालजी चौधरी, प्रमुख मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार, महानिरीक्षक-सह-प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त देवराज कुमार मौर्य, उप महाप्रबंधक सागर और उप मुख्य सतर्कता अधिकारी नीरज सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।