Movie prime

वाराणसी में VVIP मूवमेंट के चलते 24 जून को विशेष Traffic Advisory जारी

 
वाराणसी में VVIP मूवमेंट के चलते 24 जून को विशेष Traffic Advisory जारी
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Varanasi :जनपद में आयोजित(VVIP) मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक में मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah , उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री/उपमुख्यमंत्री व गणमान्य अतिथि सम्मिलित होंगे। इनके होटल ताज से बाबतपुर एयरपोर्ट तक के आगमन व प्रस्थान के दौरान यातायात को सुव्यवस्थित बनाए रखने हेतु ट्रैफिक पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा विशेष ट्रैफिक प्लान (Traffic Advisory) लागू किया गया है।

वाराणसी में VVIP मूवमेंट के चलते 24 जून को विशेष Traffic Advisory जारी

इस दौरान सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक कुछ मार्गों पर वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध और डायवर्जन व्यवस्था लागू रहेगी।

वाराणसी में VVIP मूवमेंट के चलते 24 जून को विशेष Traffic Advisory जारी
Traffic Advisory

डायवर्जन व प्रतिबंधित मार्ग

  1. नदेसर तिराहा → मिंट हाउस : सभी वाहन एयरफोर्स चौराहा की ओर डायवर्ट किए जाएंगे।
  2. इंडिया होटल तिराहा → मिंट हाउस : वाहन JHV मॉल तिराहा की ओर भेजे जाएंगे।
  3. JHV मॉल → आशियाना तिराहा : यातायात को इंडिया होटल तिराहा की ओर मोड़ा जाएगा।
  4. अंबेडकर चौराहा → जेपी मेहता तिराहा : वाहन गोलघर/कचहरी चौराहा की ओर डायवर्ट होंगे।
  5. जेपी मेहता → अंबेडकर चौराहा : डायवर्जन सेंट्रल जेल रोड की ओर।
  6. सेंट्रल जेल चौराहा → जेपी मेहता : ट्रैफिक शिवपुर/फुलवरिया की ओर डायवर्ट।
  7. भोजूबीर तिराहा → सर्किट हाउस/गिलट बाजार : वाहन अर्दली बाजार के रास्ते पुलिस लाइन चौराहा की ओर भेजे जाएंगे।
  8. गिलट बाजार → भोजूबीर/तरना : ट्रैफिक को शिवपुर बाजार या सेंट्रल जेल रोड की ओर मोड़ा जाएगा।
वाराणसी में VVIP मूवमेंट के चलते 24 जून को विशेष Traffic Advisory जारी

पूर्ण रूप से बंद रहने वाले फ्लाईओवर और मार्ग

  • तरना फ्लाईओवर : दोनों लेन पर वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान कोई वाहन संचालित नहीं होगा।
  • हरहुआ फ्लाईओवर : पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
  • व्यास मोड़/भेलखा मोड़ → हरहुआ : यातायात पूरी तरह बंद।
  • वाजिदपुर चौराहा → हरहुआ चौराहा : वाहनों को रोका जाएगा।
  • शगुनहां तिराहा → एयरपोर्ट/शहर : कोई वाहन नहीं जा सकेगा।
  • बाबतपुर पुलिस चौकी → शहर की ओर : वाहन बड़ागांव थाने की ओर डायवर्ट होंगे।
वाराणसी में VVIP मूवमेंट के चलते 24 जून को विशेष Traffic Advisory जारी

यातायात विभाग की नागरिकों से अपील

यातायात पुलिस कमिश्नरेट, वाराणसी की सभी नागरिकों से विनम्र अपील है कि:

  • अनावश्यक रूप से इन मार्गों पर यात्रा से बचें।
  • वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।
  • यदि यात्रा अनिवार्य हो तो समय लेकर निकलें
  • पुलिस और ट्रैफिक कर्मियों के निर्देशों का पालन करें