Movie prime

3 अप्रैल को काशी में वीवीआईपी दौरा: यूपी-एमपी के सीएम के आगमन पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू
 

 
 3 अप्रैल को काशी में वीवीआईपी दौरा: यूपी-एमपी के सीएम के आगमन पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी। काशी में 3 अप्रैल को उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्रियों सहित अन्य वीवीआईपी महानुभावों के आगमन को लेकर कमिश्नरेट वाराणसी की ट्रैफिक पुलिस ने विस्तृत ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। बाबतपुर एयरपोर्ट से सर्किट हाउस और बीएलडब्ल्यू गेस्ट हाउस तक वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान शहर के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात डायवर्जन लागू रहेगा।

पुलिस के अनुसार, वीवीआईपी के आगमन या प्रस्थान से एक घंटा पहले ही संबंधित मार्गों पर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी जाएगी। आम नागरिकों से अपील की गई है कि अत्यंत आवश्यक होने पर ही यात्रा करें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।

एयरपोर्ट से शहर की ओर आने वाले मार्गों पर बाबतपुर चौकी, हरहुआ, तरना फ्लाईओवर और अंडरपास सहित कई स्थानों पर वाहनों का संचालन प्रतिबंधित रहेगा और उन्हें वैकल्पिक रास्तों से भेजा जाएगा। वहीं अमर उजाला तिराहा और विशेश्वरगंज जैसे प्रमुख चौराहों पर दोपहर 3 बजे से वाहनों का डायवर्जन लागू किया जाएगा।

मंडुवाडीह, लहरतारा, महमूरगंज और चांदपुर क्षेत्र में भी कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों की आवाजाही रोकी जाएगी और उन्हें मोहनसराय, लोहता, सिगरा व रथयात्रा की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

बीएलडब्ल्यू परिसर और गेस्ट हाउस के आसपास भी सख्त यातायात व्यवस्था लागू रहेगी। भिखारीपुर, चितईपुर, नरिया, अखरी अंडरपास और लठिया अंडरपास समेत कई स्थानों से वाहनों को वैकल्पिक मार्गों की ओर मोड़ा जाएगा। परिसर के अंदर भी सिनेमा तिराहा, कुन्दन तिराहा और सेंट्रल मार्केट जैसे क्षेत्रों में वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि एडवाइजरी का पालन करें और अनावश्यक यात्रा से बचें, ताकि कार्यक्रम सकुशल संपन्न हो सके।

हेल्पलाइन नंबर:
ट्रैफिक कंट्रोल रूम: +91 7839856994
ट्रैफिक हेल्पलाइन: +91 7317202020