Movie prime

वंदे भारत की बोगी में पानी लीकेज, यात्री ने रेल मंत्री पर कसा तंज- पेपर लीक के बाद अब ट्रेन लीक पर इस्तीफा दें
 

 
 वंदे भारत की बोगी में पानी लीकेज, यात्री ने रेल मंत्री पर कसा तंज- पेपर लीक के बाद अब ट्रेन लीक पर इस्तीफा दें
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी। देश की पहली सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस की एक बोगी में पानी के रिसाव का मामला इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मंगलवार शाम वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस की एक बोगी में पानी लीकेज होने पर यात्रियों के बीच हलचल मच गई। हालांकि, ऑन-बोर्ड स्टाफ ने समय रहते समस्या को ठीक कर दिया।

ट्रेन में सफर कर रहे यात्री मंगलेश त्रिपाठी ने पानी रिसाव का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड किया और इसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए रेलवे प्रशासन और रेल मंत्री को टैग किया। शिकायत के साथ उन्होंने तंज कसते हुए रेल मंत्री के इस्तीफे की मांग भी कर दी।

मंगलेश त्रिपाठी ने अपनी पोस्ट में लिखा कि पेपर लीक मामले में तत्कालीन शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया था, अब वंदे भारत एक्सप्रेस में ‘लीक’ के मामले में रेल मंत्री को भी इस्तीफा देना चाहिए। उनका यह तंज सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया।

ड्रेनेज पाइप में रुकावट से हुआ रिसाव

मामला सामने आने के बाद रेल महकमा सक्रिय हुआ। रेलवे प्रशासन के अनुसार, कोच के ड्रेनेज पाइप में अस्थायी रुकावट के कारण पानी का थोड़ा रिसाव हुआ था। ऑन-बोर्ड स्टाफ ने तुरंत स्थिति का निरीक्षण किया और समस्या को दुरुस्त कर दिया।