Movie prime

वाराणसी में 2 बाइकों की टक्कर, छठ पूजा में शामिल होने जा रहीं महिला की मौत, बेटा घायल
 

 
 वाराणसी में 2 बाइकों की टक्कर, छठ पूजा में शामिल होने जा रहीं महिला की मौत, बेटा घायल
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी। कछवांरोड क्षेत्र के बिहड़ा गांव में शनिवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग-19 के अंडरपास के पास सर्विस रोड पर दो बाइकों की टक्कर हो गई। हादसे में भदोही के त्रिलोकपुर गांव की रहने वाली मीरा देवी (40) की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा उनका बेटा कृष्णा उपाध्याय उर्फ शिवम (18) घायल हो गया।

मीरा देवी छठ पूजा में शामिल होने के लिए आजमगढ़ के भगवानपुर स्थित अपने मायके जा रही थीं। कृष्णा उन्हें बस पकड़वाने के लिए बाइक से वाराणसी ले जा रहा था। बिहड़ा गांव के पास अंडरपास पार करते समय कछवांरोड की ओर से आई एक बाइक से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। मीरा देवी सड़क पर गिर गईं और उनके सिर में गंभीर चोट आई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मीरा देवी को अस्पताल भिजवाया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घायल कृष्णा का उपचार कराया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और हादसे में शामिल दूसरी बाइक को कब्जे में ले लिया।