Movie prime

वाराणसी में महिला बीच प्रतियोगिता का आगाज, विकास क्लब और रॉयल क्लब की जीत
 

 
 वाराणसी में महिला बीच प्रतियोगिता का आगाज, विकास क्लब और रॉयल क्लब की जीत
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी। यूपी एडवेंचर स्पोर्ट्स क्लब के तत्वावधान में आयोजित प्रथम महिला बीच प्रतियोगिता का शुभारंभ मंगलवार को हुआ। उद्घाटन मुकाबला विकास क्लब और लाल बहादुर शास्त्री क्लब के बीच खेला गया, जिसमें विकास क्लब ने रोमांचक मुकाबले में 10-8 गोल से जीत दर्ज की।

पहले हाफ तक मुकाबला 4-4 की बराबरी पर रहा। दूसरे हाफ में दोनों टीमों ने रणनीति में बदलाव किया, लेकिन मैच खत्म होने से चार मिनट पहले राष्ट्रीय खिलाड़ी सुरम्या पाठक ने फ्री थ्रो पर गोल कर अपनी टीम को निर्णायक बढ़त दिलाई। विकास क्लब की ओर से सुरम्या पाठक और प्रीति यादव ने पांच-पांच गोल दागे और शानदार स्पिन शॉट लगाए। वहीं लाल बहादुर शास्त्री क्लब की तरफ से रितिका और कोमल ने चार-चार गोल किए।

दूसरे मैच में रॉयल क्लब ने वाराणसी टाइगर को 6-4 गोल से हराया। इस मुकाबले में भी दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। हाफ टाइम तक स्कोर 2-2 रहा, जबकि दूसरे हाफ में भी तेज खेल जारी रहा।

रॉयल क्लब की ओर से सेजल सिंह, स्नेहा चौहान और मानसी यादव ने दो-दो गोल किए। वाराणसी टाइगर की तरफ से प्रियांशी और गरिमा ने दो-दो गोल दागे।

प्रतियोगिता से पहले मठ गढ़वा आश्रम के मलकर बाबा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता यूपी एडवेंचर स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष डॉ. एके सिंह ने की, जबकि संचालन जिला नौकायन संघ के उपाध्यक्ष भागवत सिंह ने किया। अंत में माधुरी वर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।