Movie prime

काशी विद्यापीठ में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर कार्यशाला, छात्रों को मिली करियर की जानकारी

 
काशी विद्यापीठ में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर कार्यशाला, छात्रों को मिली करियर की जानकारी
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Varanasi : महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के अर्थशास्त्र विभाग में वाराणसी रिसाइकलर्स प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से ‘इंटरप्रेन्योरशिप एंड कैपेसिटी बिल्डिंग वर्कशॉप’ के तहत ‘सर्कुलर इकॉनमी एंड ई-वेस्ट’ विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई।

कार्यशाला के मुख्य वक्ता पियूष पाण्डेय ने विद्यार्थियों को सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट और ई-वेस्ट के उचित प्रबंधन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ई-वेस्ट को रिसाइकिल कर उपयोगी उत्पादों में बदलने के लिए सरकारी और निजी संस्थाओं की ओर से विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने विद्यार्थियों को ई-वेस्ट मैनेजमेंट और रिसाइकिलिंग के क्षेत्र में रोजगार एवं करियर की संभावनाओं से भी अवगत कराया। साथ ही इस क्षेत्र में विकसित हो रहे नए अवसरों और तकनीकों की जानकारी दी।

v

इस अवसर पर समाज विज्ञान संकाय की अध्यक्ष प्रो. रेखा और अर्थशास्त्र विभाग की अध्यक्ष प्रो. अंकिता गुप्ता ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम का स्वागत करते हुए विश्वविद्यालय सेवायोजन सूचना एवं मंत्रणा केंद्र की प्रमुख प्रो. शेफाली वर्मा ठकराल ने विद्यार्थियों से कार्यशाला में दी गई जानकारी का लाभ उठाने और नए क्षेत्रों में करियर की संभावनाएं तलाशने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय सेवायोजन केंद्र के करियर काउंसलिंग कार्यक्रम प्रभारी मदन लाल सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।