Movie prime

World Yoga Day : सारनाथ में लोगों ने किया योगासन, योग के वैज्ञानिक लाभ और महत्व के बारे में जाना

 
World Yoga Day : सारनाथ में लोगों ने किया योगासन, योग के वैज्ञानिक लाभ और महत्व के बारे में जाना
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

World Yoga Day : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (World Yoga Day) के अवसर पर सारनाथ स्थित बोधिसत्व महाविद्यालय, मुनारी के तत्वावधान में सीता रसोइया परिसर में विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य योग के माध्यम से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ सामाजिक सद्भाव को भी बढ़ावा देना रहा।

World Yoga Day : सारनाथ में लोगों ने किया योगासन, योग के वैज्ञानिक लाभ और महत्व के बारे में जाना

World Yoga Day : योग के प्रति दिखा उत्साह

कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. शशि वर्मा, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार मौर्य, श्रीमती अनिता शास्त्री और योग प्रशिक्षिका श्रीमती रेखा मौर्य के संबोधन से हुई। उन्होंने उपस्थितजनों को योग के वैज्ञानिक लाभ और इसके सामाजिक महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

इस विशेष योग सत्र में महाविद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों में डॉ. धर्मेंद्र कुमार, डॉ. अजय चौधरी, डॉ. प्रदीप सोनकर, बीना मौर्य, पंकज कुमार, अभिषेक सोनकर, यादवेश यादव, डॉ. शशिकला उपाध्याय, डॉ. चंद्रावती पांडेय, रवि कुमार, डॉ. मधुर गुप्ता, साधना सिंह, महालक्ष्मी, लक्ष्मी पटेल, बिहारी लाल, शैलेंद्र मौर्य और रामभजन प्रमुख रूप से शामिल रहे।

आसनों और प्राणायाम का प्रदर्शन

कार्यक्रम के दौरान योग प्रशिक्षकों ने विभिन्न आसनों और प्राणायाम की विधियों का प्रदर्शन कर उनके शारीरिक व मानसिक फायदों को समझाया। प्रतिभागियों ने पूरे मनोयोग से योगाभ्यास कर अभ्यास के महत्व को महसूस किया।

योग संतुलन और आत्मनियंत्रण का माध्यम: प्राचार्य

समापन सत्र में प्राचार्य डॉ. शशि वर्मा ने कहा कि,

“योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य का साधन नहीं है, बल्कि यह मानसिक एकाग्रता, आत्म-नियंत्रण और जीवन में संतुलन स्थापित करने का सशक्त माध्यम भी है।”

कार्यक्रम का समापन स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और सामाजिक सद्भाव के संदेश के साथ किया गया।
इस आयोजन ने क्षेत्र में योग की महत्ता और इसके नियमित अभ्यास के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया।