Movie prime

लोहता में युवक ने पी कीटनाशक दवा, हालत गंभीर; BHU ट्रामा सेंटर में चल रहा इलाज

 
...
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी। लोहता थाना क्षेत्र के अकेलवा चौकी अंतर्गत बनकट गांव के पास देर रात एक युवक संदिग्ध हालत में अचेत अवस्था में मिला। युवक के मुंह से झाग निकलता देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को तत्काल मंडलीय अस्पताल पहुंचाया। युवक की पहचान भरथरा निवासी रविन्द्र मौर्य पुत्र लालमन के रूप में हुई है। कीटनाशक दवा पीने से उसकी हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज BHU ट्रामा सेंटर में चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, देर रात ग्रामीणों ने एक युवक को सड़क किनारे संदिग्ध हालत में पड़ा देखा। युवक के मुंह से झाग निकल रहा था, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को मंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए BHU ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।

मौके से पुलिस को कीटनाशक दवा की एक बोतल भी बरामद हुई थी। शुरुआती जांच में आशंका जताई गई कि युवक ने जहरीला पदार्थ पी लिया था। उस समय युवक के पास कोई पहचान पत्र न मिलने के कारण उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी, लेकिन बाद में पुलिस ने उसकी पहचान रविन्द्र मौर्य के रूप में कर ली।

लोहता थानाध्यक्ष दिगम्बर उपाध्याय ने बताया कि युवक की जान बचाना पुलिस की पहली प्राथमिकता है। इसी के तहत सिपाही सुरेंद्र यादव सहित दो पुलिसकर्मियों की ड्यूटी BHU ट्रामा सेंटर में लगाई गई है। पुलिसकर्मी अस्पताल में मौजूद रहकर युवक की देखभाल कर रहे हैं और जरूरत पड़ने पर आर्थिक सहयोग भी कर रहे हैं।

पुलिस ने युवक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।