CM Yogi: 1 दशक पहले विदेश में भारतीय होना संकोच की बात थी, अब गर्व का विषय
Mar 21, 2025, 12:23 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
Facebook
Profile
Join Now
Instagram
Profile
Join Now
अयोध्या I अयोध्या में दो दिवसीय साहित्य उत्सव ‘टाइमलेस अयोध्या’ का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शुक्रवार को कहा कि भारत में नए नेतृत्व के उदय के साथ ही अब दुनिया नए भारत की बात करने लगी है। उन्होंने कहा कि एक दशक पहले जब भारतीय लोग विदेश जाते थे, तो खुद को भारतीय कहने में संकोच करते थे, लेकिन अब वे गर्व से अपना परिचय देते हैं क्योंकि भारत का सम्मान विश्वभर में बढ़ा है।
CM Yogi ने कहा कि उत्तर प्रदेश के लोग भी पहले बाहर जाने पर खुद को यूपी का बताने में हिचकिचाते थे, लेकिन अब वे गर्व से कहते हैं कि वे उत्तर प्रदेश के नागरिक हैं। उन्होंने एक अनुभव साझा करते हुए बताया कि यूरोप यात्रा के दौरान एक टैक्सी चालक से बातचीत हुई, जो खुद को पहले पंजाब का बता रहा था, लेकिन बाद में उसने कहा कि वह पाकिस्तान का है। उसने बताया कि भारत का बताने पर वह अधिक सुरक्षित महसूस करता है। योगी ने कहा कि यह भारत की बढ़ती ताकत और सम्मान का प्रतीक है।
CM Yogi ने अयोध्या दौरे की शुरुआत रामकथा पार्क में हेलीकॉप्टर लैंडिंग के साथ की। इसके बाद उन्होंने हनुमानगढ़ी और रामलला के दर्शन किए। सीएम योगी करीब साढ़े चार घंटे अयोध्या में रुके।
CM Yogi ने महाराजा पैलेस राज सदन में ‘टाइमलेस अयोध्या’ साहित्य उत्सव का शुभारंभ किया। इस दौरान उनके साथ प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही, प्रसिद्ध लोक गायिका मालिनी अवस्थी और आयोजक यतींद्र मिश्र भी मौजूद रहे। सीएम योगी ने राज सदन में अशोक के वृक्ष को जल अर्पण कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
