Movie prime

Corona Alert: IMS BHU के यूरोलॉजी ओटी में नर्सिंग ऑफिसर संक्रमित, कुल आंकड़ा 8 पहुंचा

 
Corona Alert: IMS BHU के यूरोलॉजी ओटी में नर्सिंग ऑफिसर संक्रमित, कुल आंकड़ा 8 पहुंचा
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी। कोरोना (Corona) संक्रमण एक बार फिर तेजी से पैर पसार रहा है। शुक्रवार को IMS BHU के यूरोलॉजी ओटी में तैनात एक नर्सिंग ऑफिसर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब तक कुल आठ संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। सभी मरीज फिलहाल होम आइसोलेशन में हैं और स्वास्थ्य विभाग उनकी निगरानी कर रहा है।

गुरुवार को भी IMS BHU में एक लैब टेक्नीशियन समेत 2 Corona संक्रमित मिले थे। वहीं, पिछले सप्ताह BHU माइक्रोबायोलॉजी लैब में हुई जांच में इलाज के लिए बाहर से आए 3 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इनमें से अधिकांश मरीज वाराणसी के बाहर के जिलों से थे।

5 दिनों में सामने आए पांच नए मामलों में से तीन मरीज IMS BHU के ही कर्मचारी हैं। सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि जिले के अस्पतालों में कोविड (Corona) जांच की व्यवस्था शुरू कर दी गई है। सभी अस्पतालों में पर्याप्त वीटीएम किट और अन्य जरूरी उपकरण भेज दिए गए हैं।

पिछले तीन दिनों में चार नए मरीजों के Corona संक्रमित होने की पुष्टि के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। शुक्रवार को दो और नए संक्रमित मिले, जिनमें से एक BHU का लैब टेक्नीशियन है।

स्वास्थ्य विभाग ने अपील की है कि सर्दी, खांसी या बुखार जैसे लक्षण दिखते ही तुरंत जांच कराएं। सार्वजनिक स्थानों पर मास्क का इस्तेमाल करें और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, ताकि Corona संक्रमण को रोका जा सके।