Movie prime

जौनपुर में 12 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार; POCSO एक्ट में केस दर्ज
 

 
 जौनपुर में 12 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार; POCSO एक्ट में केस दर्ज
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

जौनपुर: केराकत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 12 वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म की गंभीर और शर्मनाक घटना सामने आई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

घटना सोमवार देर शाम की बताई जा रही है, जब पीड़िता कोचिंग से घर लौट रही थी। आरोप है कि गांव के ही युवक अनुभव सिंह ने उसे जबरन खींचकर एकांत स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता बेसुध हो गई, जिसका फायदा उठाकर आरोपी मौके से फरार हो गया।

करीब 20 मिनट बाद होश आने पर पीड़िता किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने तत्काल यूपी-112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पीआरवी टीम ने छात्रा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजकर प्राथमिक उपचार कराया।

रात में पीड़िता की मां कोतवाली पहुंची और तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। मंगलवार सुबह पीड़िता को महिला कांस्टेबल की निगरानी में जिला महिला अस्पताल भेजकर मेडिकल परीक्षण कराया गया।
कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है। 

परिजनों का यह भी आरोप है कि आरोपी पहले भी ऐसी हरकत कर चुका था, लेकिन सामाजिक दबाव के चलते उस समय शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी।