Movie prime

वाराणसी में 75 लीटर अवैध शराब बरामद, दो युवक गिरफ्तार

 
वाराणसी में 75 लीटर अवैध शराब बरामद, दो युवक गिरफ्तार
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Varanasi : अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिगरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को करीब 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों के कब्जे से अलग-अलग ब्रांड की कुल 213 पाउच और बोतलें बरामद हुई हैं।

पुलिस के अनुसार, कार्रवाई 18 सितंबर 2026 को थाना सिगरा क्षेत्र में लहरतारा रेलवे ओवरब्रिज के नीचे यू-टर्न के पास की गई। पुलिस टीम ने संदिग्ध गतिविधि के आधार पर दोनों युवकों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चन्दन कुमार (19) और राहुल कुमार (19) के रूप में हुई है। दोनों बिहार के पटना जनपद के रहने वाले बताए गए हैं।

8 PM, रॉयल स्टैग और ब्लेंडर्स प्राइड बरामद

पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल करीब 75 लीटर शराब बरामद की। बरामदगी में—

- 8 PM अंग्रेजी शराब : 150 पाउच, प्रत्येक 180 एमएल

- रॉयल स्टैग : 43 बोतल, प्रत्येक 750 एमएल

- ब्लेंडर्स प्राइड : 20 बोतल, प्रत्येक 750 एमएल शामिल हैं।

इस मामले में थाना सिगरा में मु.अ.सं. 0402/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

v

बिहार के रहने वाले हैं दोनों आरोपी

गिरफ्तार चन्दन कुमार पुत्र दीनेश चौधरी ग्राम बैरी चक, थाना मसौरी, जनपद पटना, बिहार का निवासी है। वहीं राहुल कुमार पुत्र महेन्द्र राम ग्राम बाढ़ पोतमा, थाना बाढ़, जनपद पटना, बिहार का निवासी बताया गया है। दोनों की उम्र करीब 19 वर्ष है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक शिवाकान्त मिश्र, उपनिरीक्षक पार्थ तिवारी, कांस्टेबल राहुल सिंह और कांस्टेबल संग्राम शामिल रहे।