Movie prime

जमीन विवाद में 17 वर्षीय युवक की तलवार से हत्या, इलाके में हड़कंप

 
जमीन विवाद में 17 वर्षीय युवक की तलवार से हत्या, इलाके में हड़कंप
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

जौनपुर। थाना गौराबादशाहपुर क्षेत्र के ग्राम कबीरूद्दीनपुर में जमीन विवाद के चलते 17 वर्षीय किशोर की तलवार से हत्या कर दी गई। घटना की सूचना फैलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। तत्काल थाना गौराबादशाहपुर और आस-पास के थानों की पुलिस, एसपी डॉ. अजय पाल शर्मा और सीओ केराकत सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए हैं।

हत्यारे की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम और अन्य कानूनी कार्रवाई पूरी कर ली है। मृतक, अनुराग उर्फ छोटू, 17, रामजीत का इकलौता बेटा था।

मिली जानकारी के अनुसार, जनपद मुख्यालय से करीब सात किलोमीटर दूर स्थित कबीरूद्दीनपुर में आज, 30 अक्टूबर को जमीन विवाद के चलते दो पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ, जो जल्द ही खूनी संघर्ष में बदल गया। हत्यारे ने तलवार से किशोर की गर्दन काटकर धड़ से अलग कर दिया और मौके से फरार हो गया। अनुराग का सिर धड़ से अलग होते ही परिवार और गांव में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।

हत्यारे की गिरफ्तारी के लिए एसपी ने विशेष टीमें गठित की हैं और तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक ने गांव में पुलिस का पहरा तैनात किया है।