Movie prime

वाराणसी में बारात से लौट रहे युवक की बेरहमी से हत्या, पत्थर से सिर कुचलकर सड़क किनारे फेंका शव

वाराणसी में बारात से लौट रहे युवक रोहित राजभर की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपियों ने पत्थर से सिर कुचलकर शव सड़क किनारे फेंक दिया। घटना के बाद परिजनों ने सड़क जाम कर विरोध किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 
वाराणसी
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

वाराणसी: बारात से लौट रहे युवक रोहित राजभर की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपियों ने पत्थर से सिर कुचलकर शव सड़क किनारे फेंक दिया। घटना के बाद परिजनों ने सड़क जाम कर विरोध किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना सिंधोरा थाना क्षेत्र की है, जहां बुधवार सुबह ग्रामीणों ने सड़क किनारे युवक का शव देखा और पुलिस को सूचना दी।

मृतक की पहचान, परिवार में मचा कोहराम

मृतक की पहचान 25 वर्षीय रोहित राजभर के रूप में हुई है, जो चंदवक थाना क्षेत्र का निवासी था। इन दिनों वह सारनाथ के कस्तमपुरा स्थित अपने ननिहाल में रह रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, जहां परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

बारात में विवाद के बाद बना मौत का कारण

परिजनों के मुताबिक, रोहित 5 मई को एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने गया था। इसी दौरान उसका कुछ लोगों से विवाद हो गया था। रात में घर लौटते समय बसंतपुर (चकदुल्ला) के पास कुछ अज्ञात हमलावरों ने उसे रोक लिया। आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडों से उसकी बुरी तरह पिटाई की और फिर पत्थर से सिर व चेहरा कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी शव को सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए और उसकी बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

गुस्साए परिजनों का प्रदर्शन, सड़क जाम

सुबह जब परिजनों को घटना की जानकारी मिली, तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर शव को सड़क पर रख दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए जाम लगा दिया। इस दौरान क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।

पुलिस का आश्वासन, जांच जारी

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। फिलहाल इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

परिजनों का आरोप: साजिश के तहत हत्या

मृतक के भाई किशन राजभर ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि यह हत्या सुनियोजित साजिश के तहत की गई है। उन्होंने बताया कि घटना से पहले रोहित को व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम के माध्यम से कई बार धमकियां मिल चुकी थीं।