Movie prime

चचेरी बहनों व मासूम बच्चियों के अश्लील वीडियो बनाकर क्लाउड पर रखे, गूगल की शिकायत पर दबोचा गया आरोपी
 

 
 चचेरी बहनों व मासूम बच्चियों के अश्लील वीडियो बनाकर क्लाउड पर रखे, गूगल की शिकायत पर दबोचा गया आरोपी
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

कानपुर। शहर के चमनगंज इलाके से एक बेहद संगीन और शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जिसमें पुलिस ने एक युवक को नाबालिग बच्चियों से जुड़े अश्लील वीडियो बनाने और उन्हें ऑनलाइन स्टोर करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी युवक अपनी नाबालिग चचेरी बहनों, रिश्तेदारों की आठ से दस वर्ष की बच्चियों तथा पड़ोस की मासूम लड़कियों से जुड़ा आपत्तिजनक कंटेंट तैयार कर उसे गूगल ड्राइव पर छिपाकर रखता था। हालांकि गूगल के सुरक्षा तंत्र ने इस आपत्तिजनक सामग्री को स्वतः डिटेक्ट कर लिया, जिसके बाद यह जानकारी राष्ट्रीय लापता एवं शोषित बाल केंद्र (नेशनल सेंटर फॉर मिसिंग एंड एक्सप्लॉयटेड चिल्ड्रन) के पोर्टल पर पहुंची और वहां से शिकायत दर्ज कराई गई।

शिकायत मिलने के बाद साइबर सेल की टीम हरकत में आई और तकनीकी माध्यमों से आरोपी के मोबाइल नंबर व ठिकाने का पता लगाया। सत्यापन के बाद टीम ने आरोपी को दबोच लिया। पूछताछ में उसने अपना अपराध कबूल कर लिया है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस बच्चों के अन्य संभावित पीड़ितों की भी पहचान करने में जुटी है।

ADCP ने इस संबंध में बताया कि गूगल द्वारा उपयोग किया जाने वाला यह ट्रैकिंग सिस्टम एवं संबंधित पोर्टल तीन मुख्य उद्देश्यों के लिए काम करता है — लापता बच्चों को खोजने में मदद करना, बाल यौन शोषण की घटनाओं को कम करना और बाल उत्पीड़न को रोकना। उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वे बच्चों की ऑनलाइन गतिविधियों और उनके आसपास के व्यक्तियों पर सतर्क नजर रखें।